WhatsApp Bharat Yatra: व्हाट्सएप का इस्तेमाल आज भारत समेत दुनियाभर में करोड़ों लोग करते हैं। कंपनी भी समय-समय पर अपने यूजर्स के लिए नई-नई चीजें लेकर आती रहती है। हाल ही में कंपनी ने भारत में छोटे बिजनेस को डिजिटल रूप से मजबूत बनाने के लिए एक खास शुरुआत की है जिसे WhatsApp भारत यात्रा कहा जा रहा है। इस पहल का मकसद देशभर के छोटे बिजनेस को WhatsApp Business ऐप का इस्तेमाल करके अपने बिज़नेस को बढ़ाने और ग्राहकों से जुड़ने के लिए ट्रेनेड करना है। चलिए पहले जानें कि ये WhatsApp भारत यात्रा क्या है…
WhatsApp भारत यात्रा क्या है?
जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि यह एक मोबाइल बस है जो देश के अलग-अलग शहरों में ट्रेवल कर रही है और छोटे बिजनेस को सीधे ट्रेनिंग दे रही है। इस बस में इंटरैक्टिव डेमो और ट्रेनिंग सेशन आयोजित किए जाते हैं जहां से आप बिजनेस बढ़ाने के तरिके सीख सकते हैं…
- इस ट्रेनिंग सेशन में आपको बताया जाएगा कि WhatsApp Business प्रोफाइल कैसे सेटअप की जाती है।
- कैटलॉग कैसे बना सकते हैं आपको ये भी बताया जाएगा।
- सेल बढ़ाने के लिए इफेक्टिव विज्ञापन कैसे तैयार करें।
- ग्राहकों के साथ बेहतर तरीके से कैसे जुड़ सकते हैं ट्रेनिंग सेशन में आपको ये भी बताया जाएगा।
क्यों है यह पहल इतनी खास?
- छोटे प्रोफेशंस को मजबूत बनाना: यह पहल भारत के छोटे बिजनेस को डिजिटल दुनिया में आगे बढ़ने में काफी मदद कर सकता है।
- इकनोमिक डेवलपमेंट: डिजिटल रूप से सशक्त छोटे व्यवसाय देश की इकॉनमी को मजबूत बनाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।
- रूरल डेवलपमेंट: यह पहल रूरल एरिया में छोटे बिजनेस को भी डिजिटल बनाएगा।
ये भी पढ़ें : Redmi Note 14 सीरीज लॉन्च होते ही इन स्मार्टफोन्स की गिरी कीमत, लूट लो सस्ते में
कहां जा रही है ये बस?
यह बस दिल्ली-एनसीआर से शुरू होकर देश के अलग-अलग शहरों में जाएगी। हरियाणा के गुरुग्राम, उत्तर प्रदेश के नोएडा और आगरा, लखनऊ, मध्य प्रदेश के इंदौर और गुजरात के अहमदाबाद जैसे अन्य शहरों के बड़े ट्रेडिंग सेंटर्स को कवर करेगी। गुरुग्राम और नोएडा में यात्रा के दौरान जिन केंद्रों को कवर किया जाएगा, उनमें सफायर मॉल और अट्टा मार्केट शामिल है।
संबंधित खबरें
WhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
6 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
8 hrs agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
10 hrs agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
11 hrs agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
13 hrs agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
1 day agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
1 day agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
1 day agoमैसेज भेजने के पैसे लेगा WhatsApp! 1 अक्टूबर से बदल जाएगा ये नियम, यूजर्स पर क्या असर?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines