Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

गैजेट्स

WhatsApp पर आएगा चौंकाने वाला फीचर, अब बिना ऐप डाउनलोड किए भी कर पाएंगे चैट, ऐसे करेगा काम

WhatsApp एक नए और बेहद दिलचस्प फीचर Guest Chats पर काम कर रहा है. इस फीचर की मदद से अब आप उन लोगों से भी चैट कर सकेंगे जिनके फोन में व्हाट्सऐप नहीं है. क्या है ये धांसू फीचर आइए जानते हैं.

Author
Written By: Mikita Acharya Updated: Mar 17, 2026 17:45
WhatsApp का नया फीचर चौंकाएगा, अब बिना ऐप के भी होगी बातचीत.

WhatsApp Guest Chats Feature: सबसे पॉपुलर मैसेजिंग ऐप्स में से एक WhatsApp लगातार अपने यूजर्स के लिए नए फीचर जोड़ता रहता है. साल की शुरुआत से ही ऐप में कई अपडेट देखने को मिले हैं और अब एक और दिलचस्प फीचर की एंट्री हुई है. इस नए फीचर का नाम Guest Chats है. इसकी खास बात यह है कि अब आप उन लोगों से भी चैट कर सकेंगे जिनके फोन में व्हाट्सऐप इंस्टॉल ही नहीं है. यानी बिना व्हाट्सऐप अकाउंट के भी बातचीत संभव हो सकेगी.

WABetaInfo ने दी फीचर की जानकारी

इस फीचर की जानकारी सबसे पहले WABetaInfo ने दी है. रिपोर्ट के मुताबिक, यह फीचर फिलहाल कुछ Android और iOS बीटा यूजर्स के लिए रोलआउट किया गया है. WABetaInfo ने इसका एक स्क्रीनशॉट भी शेयर किया है, जिससे पता चलता है कि यूजर अब गेस्ट चैट के जरिए किसी को भी बातचीत के लिए इन्वाइट कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

ऐसे भेज सकते हैं गेस्ट चैट इन्वाइट

Guest Chats फीचर में यूजर एक खास इन्वाइट लिंक जेनरेट कर सकते हैं. यह लिंक ऐप के Invite a friend सेक्शन से बनाया जा सकता है. इसके बाद इस लिंक को SMS, ईमेल या किसी दूसरे मैसेजिंग ऐप के जरिए शेयर किया जा सकता है. जिस व्यक्ति के पास व्हाट्सऐप नहीं है, वह भी इस लिंक के जरिए बातचीत में शामिल हो सकता है.

---विज्ञापन---

ब्राउजर के जरिए खुलेगी बातचीत

जिसे इन्वाइट लिंक मिलता है, वह उसे अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउजर में खोल सकता है. लिंक ओपन करने के बाद उसे दो विकल्प मिलते हैं पहला व्हाट्सऐप डाउनलोड करने का और दूसरा गेस्ट के रूप में बातचीत जारी रखने का. अगर वह दूसरा विकल्प चुनता है, तो बातचीत सीधे ब्राउजर में WhatsApp Web के जरिए शुरू हो जाती है.

एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित चैट

गेस्ट के तौर पर बातचीत शुरू करने पर सिस्टम एक यूनिक आइडेंटिफायर तैयार करता है, जिसका इस्तेमाल एन्क्रिप्शन की बनाने में किया जाता है. इसका मतलब है कि गेस्ट चैट भी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन से सुरक्षित रहती है. यानी चैट में भेजे गए मैसेज सिर्फ बातचीत में शामिल लोग ही पढ़ सकते हैं और कंपनी भी उन्हें नहीं देख सकती.

10 दिन बाद अपने आप खत्म हो जाएगी चैट

इस फीचर के साथ एक समय सीमा भी तय की गई है. अगर गेस्ट चैट में 10 दिनों तक कोई गतिविधि नहीं होती, तो यह अपने आप एक्सपायर हो जाती है. इसके बाद अगर बातचीत फिर से शुरू करनी हो, तो इन्वाइटर को नया चैट लिंक बनाना होगा.

नहीं मिलेंगे नोटिफिकेशन 

गेस्ट चैट में एक और बात ध्यान रखने वाली है. इसमें गेस्ट यूजर्स को नए मैसेज का नोटिफिकेशन नहीं मिलता. ऐसे में उन्हें समय-समय पर ब्राउजर में जाकर चैट को मैन्युअली चेक करना होगा, नहीं तो कुछ मैसेज मिस भी हो सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Instagram से हटेगा एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन! अब सेफ पर्सनल मैसेजिंग के लिए इन 5 ऐप पर सकते हैं स्विच

First published on: Mar 17, 2026 04:41 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.