WhatsApp पर कॉल करने का तरीका जल्द ही और आसान हो सकता है. कंपनी एक ऐसे फीचर पर काम कर रही है, जिसकी मदद से जिनके पास WhatsApp नहीं है यानी को WhatsApp यूजर नहीं है वो लेग भी कॉल में शामिल हो सकेंगे. खास बात यह है कि इसके लिए उन्हें न तो WhatsApp ऐप डाउनलोड करना होगा और न ही नया अकाउंट बनाना पड़ेगा. रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी इसके लिए Guest Calling Feature लाने की तैयारी कर रही है.
बिना WhatsApp अकाउंट के कॉल में होगी एंट्री
अभी किसी भी WhatsApp में शामिल होने के लिए यूजर के फोन में WhatsApp होना और अकाउंट बना होना जरूरी है. लेकिन इस नए फीचर से यह जरूरत खत्म हो सकती है. रिपोर्ट के मुताबिक कॉल शुरू करने वाला व्यक्ति एक सिक्योर कॉल लिंक शेयर कर सकेगा. जिस व्यक्ति के पास WhatsApp अकाउंट नहीं है, वह इस लिंक को अपने वेब ब्राउजर में खोलकर कॉल में शामिल हो सकेगा.
Calls Tab से बनाया जा सकेगा कॉल लिंक
WABetaInfo रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp इस फीचर को अपने मौजूदा Guest Chat सिस्टम की तरह तैयार कर रहा है. कॉल शुरू करने वाले होस्ट को WhatsApp के Calls Tab में कॉल लिंक बनाने का ऑप्शन मिल सकता है. यहां से वह कॉल का टाइप चुनकर लिंक जनरेट कर सकेगा और दूसरे लोगों के साथ शेयर कर पाएगा.
ब्राउजर से सीधे जुड़ सकेंगे गेस्ट यूजर
कॉल का लिंक मिलने के बाद ऐसे लोग भी बातचीत में शामिल हो सकेंगे, जिनका WhatsApp पर अकाउंट नहीं है उन्हें लिंक को अपने वेब ब्राउजर में खोलना होना. इसके बाद WhatsApp Web पर कॉल का इंटरफेस खुल सकता है और यूजर गेस्ट के तौर पर कॉल में शामिल हो सकेगा. यानी सिर्फ कॉल ज्वाइन करने के लिए WhatsApp ऐप इंस्टॉल करने की जरूरत नहीं होगी.
होस्ट की मंजूरी के बाद शामिल होगा गेस्ट
WhatsApp इस फीचर में सुरक्षा का भी ध्यान रख सकता है. ये जूम कॉल या गूगल मीट की तरह काम करेगा. रिपोर्ट के मुताबिक किसी गेस्ट यूजर को कॉल में शामिल होने से पहले होस्ट की मंजूरी जरूरी हो सकती है. होस्ट अपनी जरूरत के हिसाब से किसी प्रतिभागी को कॉल में जोड़ या हटा सकेगा. इसके अलावा होस्ट के पास पूरी कॉल को सभी प्रतिभागियों के लिए खत्म करने का ऑप्शन भी हो सकता है.
कॉल में मिल सकता है End-to-End Encryption
Guest Calling फीचर में End-to-End Encryption का सपोर्ट मिलने की भी उम्मीद है. इससे कॉल के दौरान होने वाली बातचीत की प्राइवेसी और सुरक्षा को बनाए रखने में मदद मिलेगी. हालांकि, फीचर के बारे में सामने आई जानकारी अभी रिपोर्ट पर आधारित है और WhatsApp की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.
अभी टेस्टिंग में भी नहीं आया फीचर
फिलहाल WhatsApp का Guest Calling फीचर डेवलपमेंट स्टेज में बताया जा रहा है. अभी इसे टेस्टिंग के लिए यूजर्स के बीच उपलब्ध नहीं कराया गया है. कंपनी इसे फ्यूचर में किसी अपडेट के साथ जारी कर सकती है. हालांकि, WhatsApp ने अभी तक इस फीचर की आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है.
ये भी पढ़ें- अब WhatsApp से भरे बिजली, गैस, पानी और इंश्योरेंस के बिल, जानें कैसे काम करेगा ये फीचर
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
20 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
21 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
23 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
Source- wabetainfo
First published on:
Know More: Editorial Guidelines