Vivo India ने जारी किया V25 Series का टीज, मिलेगा 64MP का कैमरा
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Vivo V25 Series: लगातार कुछ दिनों से वीवो वी25 प्रो (Vivo V25 Pro) के बारे में जानकारी लीक्स हो रही हैं। वहीं, अब स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो इंडिया ने खुद भी Vivo V25 Pro का टीज जारी कर दिया है। इसमें फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स के बारे में भी जानकारी दी है। फोन को 3D कर्व्ड स्क्रीन और कलर चेजिंग बैक पैनल के साथ तैयार किया गया है। इसमें 64 मेगापिक्सल तक मुख्य कैमरा होगा।
वीवो ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने एक छोटी सी वीडियो पोस्ट कर दी है। इस टीज में वीवो वी25 सीरीज को भारत में लॉन्च करने की जानकारी दी है। कंपनी के अलावा फ्लिपकार्ट पर भी वीवो इंडिया के आगामी स्मार्टफोन वी25 सीरीज के लिए माइक्रोसाइट बनाई है।
Are you ready for the delight coming your way?
Stay tuned for vivo V25 Pro, the magical colour changing phone.Know More: https://t.co/MXzJtFOeLR#vivoV25Pro #MagicalPhone #V25Series #DelightEveryMoment pic.twitter.com/8TPXQvJu9F
— vivo India (@Vivo_India) August 8, 2022
माइक्रो साइट और वीवो के ट्वीट के अनुसार वी25 सीरीज में दो स्मार्टफोन शामिल होंगे। इनमें वीवो वी25 और वीवो वी25 प्रो शामिल होगा। दोनों ही स्मार्टफोन कंपनी की आधिकारिक साइट के अलावा फ्लिपकार्ट पर पेश किए जाएंगे।
वीवो ने अपने टीज में वीवो वी25 प्रो के कुछ स्पेसिफिकेशन के बारे में जानकारी दी है। बताया जा रहा है कि Vivo V25 Pro को कलर चेजिंग बैक के साथ पेश किया जएगा। इसमें 3D कर्व्ड स्क्रीन दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें MediaTek Dimensity 1300 SoC का प्रोसेसर है। फोन की स्क्रीन 120Hz रिफ्रेट रेट के साथ है।
वीवो वी25 प्रो में 4830mAh की बैटरी होगी, जो 66W फ्लैश चार्जर को सपोर्ट करेगी। इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप होगा। इसमें मुख्य कैमरा 64 मेगापिस्ल का होगा जो ऑप्टिकल इमेज स्थिरीकरण के साथ होगा। इसके जरिए नाइट वीडियो रिकॉर्डिंग और वॉलोगिंग की जा सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: