हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Elon Musk हर दिन 7 घंटे चलने के दे रहे हैं 28,000 रुपये, जानकर आप भी कहेंगे 'मुझे भी ये जॉब दिलवा दो'

Tesla Job Offer: क्या आप जानते हैं कि एलन मस्क हर दिन 7 घंटे चलने के 28,000 रुपये तक दे रहे हैं। टेस्ला ने ऐसी नौकरी की घोषणा की है, जो रोबोटिक्स और टेक्नोलॉजी लवर्स को काफी पसंद आएगी। चलिए इसके बारे में जानें…

विज्ञापन

Tesla Job Offer: क्या आप भी अपनी जॉब से परेशान हो गए हैं? या जॉब नहीं मिल रही है तो टेस्ला के CEO एलन मस्क आपके लिए एक ऐसा जॉब ऑफर लेकर आए हैं, जिसे जानने के बाद यकीनन आप भी कहेंगे कि मुझे भी यह जॉब दिलवा दो। जी हां, टेस्ला ने ऐसी नौकरी की घोषणा की है, जो रोबोटिक्स और टेक्नोलॉजी लवर्स को काफी पसंद आएगी।

दरअसल कंपनी अपने ह्यूमनॉइड रोबोट, ऑप्टिमस को ट्रेंड करने के लिए लोगों की तलाश कर रही है। इस काम के लिए आपको कंपनी हर घंटे 48 डॉलर यानी लगभग 4,000 रुपये वेतन दे रही है। लोग इस अवसर के जरिए हर दिन 28,000 रुपये तक कमा सकते हैं।

क्या है जॉब प्रोफाइल?

इस खास नौकरी में हर दिन 7 घंटे चलने के लिए कंपनी 28,000 रुपये दे रही है। बस आपको मोशन-कैप्चर सूट और वर्चुअल रियलिटी हेडसेट पहनकर रोबोट को अलग-अलग काम सिखाने होंगे। यह डेटा बाद में फिर ऑप्टिमस को और ज्यादा इंसानों जैसा बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें : Disney+ Hotstar हो जाएगा गायब? मुकेश अंबानी कर रहे हैं खास तैयारी

क्यों है ये नौकरी इतनी खास?

यह नौकरी करके आप एक ऐसी तकनीक के विकास में हिस्सा बनेंगे, जो भविष्य को बदल सकती है। यही नहीं इसमें आपको हर घंटे 4,000 रुपये तक का वेतन मिलेगा, जो इस फील्ड में सबसे ज्यादा है। इतना ही नहीं टेस्ला कर्मचारियों को कई तरह के बेनिफिट्स भी देता है, जैसे कि Health Insurance, रिटायरमेंट प्लान और भी बहुत कुछ। खास बात यह है कि आप अपनी पसंद के अनुसार अलग-अलग शिफ्ट भी चुन सकते हैं।

विज्ञापन

किसे मिल सकती है ये नौकरी?

अगर आपकी हाइट 5’7″ से 5’11” के बीच है और आप 30 पाउंड तक वजन उठा सकते हैं तो आप इस जॉब के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आपको टेक्नोलॉजी में इंटरेस्ट होना चाहिए और आपको हेडसेट का इस्तेमाल करना आना चाहिए। इस नौकरी में आपको लंबे समय तक मोशन-कैप्चर सूट पहनना होगा। आप टेस्ला की करियर वेबसाइट पर जाकर इस नौकरी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola