Smartphone Speed Increasing Tips: आज के समय में स्मार्टफोन सिर्फ जरूरत नहीं जरूरी भी हो गया है। कई कामों को फोन के जरिए कहीं भी किया जा सकता है। बैंक से संबंधित कोई काम हो या किसी से दूर रहकर भी पास रहने जैसा एहसास चाहिए हो, इसके लिए स्मार्टफोन एक आसान माध्यम बन चुका है। आप फोन के जरिए आपने कई कामों को मिनटों में कर सकते हैं, लेकिन तब क्या करें जब फोन काम करते-करते रुकावट लाए? या जैसे पहले तेजी से चला करता था, वैसे ना चलकर काफी धीरे काम कर रहा हो? तो ऐसे में आपको बिना कुछ सोचे पांच तरीके को अपना लेना चाहिए, जिसके जरिए स्लो चल रहा फोन फास्ट हो सकता है।
जी हां, आप कुछ तरीकों को अपनाकर अपने स्लो फोन की स्पीड तेज कर सकते हैं। इसके लिए आपको किसी पैसे का खर्चा भी नहीं करना है बस कुछ टिप्स (Smartphone Tips and Tricks) को फॉलो करके आप आसानी से फोन की स्पीड बढ़ा सकते हैं। आइए फोन की स्पीड बढ़ाने का तरीका बताते हैं।
स्मार्टफोन की होम स्क्रीन करें साफ
अक्सर स्मार्टफोन को इस्तेमाल करने के दौरान हमारा फोन हैंग हो जाता है बहुत स्लो काम करने लगता है। इसके पीछे का कारण फोन में मौजूद कई ऐप्स हो सकते हैं। होम स्क्रीन पर समाचार, मौसम और अन्य लगातार अपडेट होने वाले ऐप्स के लिए विजेट के साथ लाइव वॉलपेपर रखने से फोन धीमा काम कर सकता है। इसलिए फोन से एक से ज्यादा विंडो होने पर उसे हटा दें, इससे फोन की स्पीड बढ़ सकती है।
ये भी पढ़िए– Red Heart Emoji: मैसेज में दिल भेजना पड़ेगा भारी, जेल के साथ देना होगा लाखों का जुर्माना
Data Saver Mode करें इनेबल
क्रोम ब्राउजर में ‘डेटा सेवर’ ऑप्शन को ऑन करने पर आपका फोन तेजी से काम कर सकता है। ऐसे में आपको ज्यादा इंतजार किए बिना सर्फ करने में मदद मिलेगी, क्योंकि ये पेज को कंप्रेस्ड करता है। साथ ही कम डेटा का इस्तेमाल करता और पेजों को स्पीड से लोड करता है।
Cached Data करें क्लीयर
फोन के स्लो होने की समस्या जंक फाइल्स से भी हो सकती है। इसलिए आपको समय-समय पर फोन को क्लीयर करते रहना चाहिए। फोन के मैनेजर फाइल में जाकर आप Cached Data क्लीयर कर कर सकते हैं। इसके अलावा चाहें तो सेटिंग्स में ऐप्स के Cached डाटा को डिलीट कर सकते हैं।
बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स को करें बंद
कई बार स्लो चल रहे फोन के पीछे का कारण बैकग्राउंड में चल रहे कुछ ऐप्स हो सकते हैं। इसलिए आप जब भी ऐप का यूज करें तो उसकी जरूरत खत्म होने के साथ बंद कर सकते हैं। बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स फोन को स्लो कर सकते हैं। कोशिश करें कि एक साथ कई ऐप्स ओपन ना हो, इससे भी फोन की स्पीड कम होती है।
गैर-जरूरी ऐप्स को करें डिलीट
अगर आपके फोन में ऐसे ऐप्स हैं जो पहले तो जरूरी थे, लेकिन अब आप इनका इस्तेमाल नहीं करते हैं तो इन्हें डिलीट कर दें। इन गैर-जरूरी ऐप्स को फोन से डिलीट कर दें। इससे फोन का स्पेस क्लीर होगा और स्पीड भी बढ़ सकती है।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
10 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
12 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
14 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines