Smartphone Radiation Bad Effects: हम सभी के लिए स्मार्टफोन एक जरूरत बन चुका है। कई तरह के कामों को फोन के जरिए आसानी से किया जा सकता है। सिर्फ मनोरंजन के लिहाज से ही नहीं फोन हमारे लिए कई तरह से काम आ सकता है। इसके जरिए आप अपने पर्सनल कामों के अलावा ऑफिशियल कामों को भी कर सकते हैं। जैसे-जैसे स्मार्टफोन से हमारी जरूरत बढ़ती जा रही है वैसे-वैसे इसका इस्तेमाल भी काफी बढ़ता जा रहा है। ये ही कारण है कि हममें से कई लोगों को 24 घंटे अपने पास फोन रखना पड़ता है, लेकिन इन सब से हमारी सेहत को कितना नुकसान पहुंच सकता है ये क्या आपने कभी सोच है?
अगर नहीं, तो शायद स्मार्टफोन के रेडिएशन के बारे में जानकर आप भी अपनी सेहत को लेकर चिंता करना शुरू कर दें। जी हां, फोन से निकलने वाला रेडिएशन हमारी सेहत को प्रभावित कर सकता है। इसके लिए रेडिएशन की संख्या पर गौर करना जरूरी है। आइए जानते हैं कि कैसे SAR मूल्य का पता किया जा सकता है।
SAR क्या है?
SAR का पूरा नाम स्पेसिफिक ऑब्जर्वेशन रेट (Specific Absorption Rate) है, जिसका यूज किसी भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जैसे- फोन, वायरलेस डिवाइस, टैबलेट आदि उत्पन्न इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन के प्रभावों को मापा जा सकता है।
SAR वैल्यू कितना होना चाहिए?
अक्सर लोगों का ये सवाल रहता है कि फोन के लिए SAR वैल्यू कितना होना चाहिए? अगर आप भी ये जानना चाहते हैं तो बता दें कि फोन के लिए निर्धारित SAR लिमिट 1.6W/kg है। अगर इससे कम वैल्यू आती है तो आपके फोन में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। हालांकि, ये SAR वैल्यू अधिक होती है तो आपकी सेहत के लिए ये खतरनाक साबित हो सकता है।
How to Check SAR Value in Mobile Phone
मोबाइल फोन पर SAR वैल्यू चेक करने के लिए आपको एक नंबर डायल करना होगा, जिसके बाद आपको अपने फोन के रेडिएशन का पता लग सकेगा। इसके लिए फोन पर USSD कोड *#07# नंबर को डायल करें। इस तरह से ऑटोमैटिक तौर पर आप उस पेज पर रिडायरेक्ट हो जाएंगे, जहां SAR के अलावा अन्य जरूरी जानकारी की जांच भी की जा सकती है।
कुछ प्रीमियम फोन में पता नहीं चलती SAR वैल्यू
अगर आपको अपने फोन में USSD कोड *#07# एंटर करने के बाद भी SAR मूल्य की जानकारी नहीं मिल रही है तो आप इसके लिए दूसरा ऑप्शन सिलेक्ट कर सकते हैं। कुछ प्रीमियम फोन में SAR मूल्य का पता कोड एंटर करके नहीं चलता है।
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
10 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
13 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
14 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
17 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines