Sasta Data Recharge Plan: आप कौन सा रिचार्ज प्लान अपनाते हैं? अधिक कॉलिंग बेनिफिट वाला? या जिसमें ज्यादा डेटा का फायदा मिले? या फिर ऐसा प्लान अपनाते हैं जिससे आपकी सिम एक्टिव रहे? या अगर आपकी पहली पसंद अधिक दिनों की वैधता के साथ आने वाले रिचार्ज प्लान हैं? तो आप सस्ते रिचार्ज प्लान को अपना सकते हैं। अलग-अलग टेलीकॉम कंपनियां जैसे- रिलायंस जियो, एयरटेल, वीआई और बीएसएनएल की ओर से विभिन्न रिचार्ज प्लान ऑफर किए जाते हैं।
सरकारी टेलीकॉम कंपनी बीएसएनएल को सस्ते रिचार्ज प्लान के लिए जाना जाता है। ये कंपनी भले ही 5जी नेटवर्क की सर्विस के साथ नहीं आती है लेकिन किफायती के मामले में इसके रिचार्ज प्लान बेस्ट माने जाते हैं। आइए आपको बीएसएनएल के 108 रुपये वाले रिचार्ज प्लान के बारे में बताते हैं।
BSNL Rs 108 Recharge Plan
अगर आप अधिक वैधता वाले सस्ते रिचार्ज प्लान को अपनाना चाहते हैं तो इसके लिए बीएसएनएल के प्लान को अपना सकते हैं। बीएसएनएल की ओर से 108 रुपये का प्लान दिया जाता है जिसके साथ डेली 1 GB डेटा का फायदा मिलता है। प्लान के साथ आप कुल 60GB डेटा का फायदा उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Recharge Plan: नहीं करना पड़ेगा बार-बार रिचार्ज, ये है Jio का खास प्लान
नहीं मिलेगा फ्री कॉलिंग का फायदा
हालांकि, इस प्लान को अगर आप कॉलिंग बेनिफिट के लिए लेना चाहते हैं तो ये आपके लिए किफायती नहीं हो सकेगा। बीएसएनएल के 108 रुपये वाले रिचार्ज के साथ सभी यू/एल किसी भी नेटवर्क पर वॉयस इन होम एलएसए+ 1 जीबी प्रतिदिन + किसी भी सिम नंबर पर 500 एसएमएस का फायदा 60 दिनों के लिए मिलता है। डेटा खत्म होने पर आप 5 पैसे प्रति एमबी का इस्तेमाल कर सकते हैं। ये प्लान मौजूद रिचार्ज प्लान के साथ अपनाने के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
BSNL Rs 139 Recharge Plan
अगर आप कॉलिंग का फायदा चाहते हैं तो बीएसएनएल की ओर से 139 रुपये का एक रिचार्ज प्लान ऑफर किया जाता है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा दिया जाता है। हालांकि, प्रतिदिन 1.5GB डेटा का फायदा भी मिलता है। डेटा लिमिट खत्म होने पर आप 40 kbps स्पीड के साथ इंटरनेट का यूज कर सकते हैं। इस रिचार्ज प्लान की वैलिडिटी 28 दिनों की है।
ये भी पढ़ें- सावधान! QR Code से भी है बैंक खाते को खतरा
संबंधित खबरें
फोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
8 hrs agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
9 hrs agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
11 hrs agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
13 hrs agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
1 day agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
1 day agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
2 days agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
2 days agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
2 days agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines