Samsung Galaxy Unpacked 2024: सैमसंग आज पेरिस में गैलेक्सी अनपैक्ड 2024 इवेंट की मेजबानी करेगा। दक्षिण कोरियाई दिग्गज कंपनी इस इवेंट में कई डिवाइस पेश करेगी, जैसे कि आगामी फोल्डेबल लाइनअप, स्मार्टवॉच और स्मार्ट रिंग। यह इवेंट भारत में 10 जुलाई को शाम 06:30 बजे लाइव होगा। आप लाइव स्ट्रीम को सैमसंग की ऑफिशियल साइट और YouTube चैनल पर देख सकेंगे। चलिए लाइवस्ट्रीमिंग और इवेंट में आज लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट्स के बारे में जानते हैं।
Samsung Galaxy Unpacked 2024: लाइव स्ट्रीम कहां और कैसे देखें?
घर बैठे अगर आप भी इस इवेंट का मजा लेना चाहते हैं तो आप सैमसंग इंडिया के ऑफिशियल YouTube चैनल पर जा सकते हैं और ‘लाइव’ टैब में इवेंट देख सकते हैं। आज शाम 06:30 बजे IST पर लाइव इवेंट देखने के लिए “Samsung Galaxy Unpacked July 2024: Official Livestream” वीडियो पर टैप करें। इवेंट शुरू होने पर नोटिफिकेशन पाने के लिए आप “Notify me” बटन पर भी टेप कर सकते हैं।
दूसरा, आप इवेंट को लाइव देखने के लिए “Samsung.com” पर जा सकते हैं। सैमसंग के इनवाइट के अनुसार, इवेंट को सैमसंग न्यूजरूम इंडिया वेब पेज पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। नीचे हमने इवेंट का वीडियो भी एम्बेड किया है, जहां से आप लाइव इवेंट देख सकते हैं।
Galaxy Unpacked 2024: क्या-क्या होगा लॉन्च?
Samsung Galaxy Z Fold 6: कहा जा रहा है कि टेक दिग्गज इवेंट में फ्लैगशिप बुक-स्टाइल फोल्डेबल को पेश करेगा। अपग्रेड की बात करें तो इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 चिपसेट और गैलेक्सी S24 अल्ट्रा के जैसे शार्प एज के साथ नया डिजाइन देखने को मिल सकता है।
Samsung Galaxy Z Flip 6: ये फोन अपने पिछले मॉडल के जैसे ही डिजाइन में आ सकता है। अपग्रेड के लिए, कंपनी इसमें स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर, 50MP प्राइमरी कैमरा, 4,000mAh की बैटरी और नए AI फीचर्स को पेश कर सकती है।
Samsung Galaxy Watch Models: गैलेक्सी वॉच 7 में गोल डायल होगा और यह रेगुलर वॉच 6 का एक अपग्रेड मॉडल होगा। कंपनी नई गैलेक्सी वॉच अल्ट्रा के साथ स्मार्टवॉच की ‘अल्ट्रा’ सीरीज में भी एंटर कर सकती है, जो 65,000 रुपये से कम प्राइस में आ सकती है।
Samsung Galaxy Buds 3 Series: बड्स 3 और बड्स 3 प्रो जबरदस्त डिजाइन और बेहतर फीचर्स के साथ आ सकते हैं। जबकि बड्स 3 में सिंगल साउंड ड्राइवर मिल सकता है, जबकि ‘प्रो’ वेरिएंट में डुअल ड्राइवर सपोर्ट मिल सकता है।
Samsung Galaxy Ring: गैलेक्सी रिंग आखिरकार गैलेक्सी अनपैक्ड 2024 इवेंट में लॉन्च हो सकती है। हार्डवेयर प्रोडक्ट्स के अलावा, कंपनी इवेंट में गैलेक्सी AI प्रोडक्ट्स की भी घोषणा कर सकता है।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
8 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
9 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
11 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
14 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines