Samsung Galaxy Ring Launch Price and Features: ग्लोबल लॉन्च के बाद अब सैमसंग ने आखिरकार भारत में अपनी नई स्मार्ट रिंग, Galaxy Ring लॉन्च कर दी है। जी हां, यह एक स्टाइलिश और फीचर-पैक डिवाइस है जो आपकी हेल्थ को ट्रैक करने और आपकी दिनचर्या को बेहतर बनाने में आपकी मदद कर सकती है। अगर आप भी अपनी हेल्थ को लेकर काफी टेंशन में रहते हैं तो ये खास डिवाइस आपके लिए ही है। चलिए जानें Galaxy Ring में क्या है खास…
क्या खास है Galaxy Ring में?
- स्टाइलिश और हल्का: यह रिंग बेहद हल्की है और इसे आप पूरे दिन आराम से पहन सकते हैं। यह 9 अलग-अलग साइज में आती है, ताकि आप अपने लिए सबसे सही साइज चुन सकें।
- हेल्थ ट्रैकिंग: Galaxy Ring आपकी दिल की धड़कन, स्लीप क्वालिटी और अन्य हेल्थ मेट्रिक्स को ट्रैक करती है। यह आपको आपके स्वास्थ्य के बारे में बेहतर जानकारी देती है और आपकी सेहत को बेहतर बनाने में मदद करती है।
- स्मार्ट फीचर्स: आप अपनी Galaxy Ring का इस्तेमाल अपने स्मार्टफोन को कंट्रोल करने, नोटिफिकेशन अलर्ट समेत कई कामों में यूज कर सकते हैं।
- वाटर और डस्ट रेसिस्टेंट: आप इस रिंग को जिम में, शॉवर में या तैराकी के दौरान भी पहन सकते हैं।
- लंबी बैटरी लाइफ: एक बार चार्ज करने पर यह रिंग पूरे हफ्ते तक चल सकती है।
ये भी पढ़ें : IMC 2024 में गजब हो गया…Redmi ने 10 हजार से कम में लॉन्च किया पावरफुल 5G फोन
Galaxy Ring के फीचर्स
यह रिंग आपकी दिल की धड़कन को लगातार ट्रैक करती है और आपको हाई या लो हार्ट रेट के बारे में अलर्ट करती है। साथ ही यह आपकी स्लीप क्वालिटी का एनालिसिस करती है और आपको बेहतर नींद लेने के लिए सुझाव देती है। इतना ही नहीं ये आपका स्ट्रेस लेवल भी मापती है और आपको तनाव कम करने के लिए व्यायाम करने या ध्यान करने की सलाह देती है। इसके अलावा यह आपके दैनिक कदमों, कैलोरी बर्न और अन्य गतिविधियों को ट्रैक करती है। आप अपनी Galaxy Ring का इस्तेमाल अपने स्मार्टफोन को कंट्रोल करने, कॉल लेने और सांग प्ले करने के लिए कर सकते हैं।
Galaxy Ring की कीमत और कहां से खरीदें?
आप Galaxy Ring को Samsung की वेबसाइट, रिटेल स्टोर्स, फ्लिपकार्ट और अमेजन से खरीद सकते हैं। अगर आप एक स्मार्ट और हेल्थ कॉन्शियस व्यक्ति हैं, तो Galaxy Ring आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है। Galaxy Ring की कीमत 38999 रुपये है। इतना ही नहीं इसे आप सिर्फ 1,625 रुपये मंथली नो-कॉस्ट ईएमआई पर भी खरीद सकते हैं। आप इसे कल यानी 18 अक्टूबर 2024 से खरीद सकेंगे।
संबंधित खबरें
Airtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
14 hrs agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
16 hrs agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
18 hrs agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
20 hrs agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
21 hrs agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
1 day agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
1 day agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 day agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 day agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines