AC on Rent: देश के कई हिस्सों में इन दिनों भयंकर गर्मी पड़ रही है। कुछ जगह तो तापमान 45 डिग्री को पार कर चुका है, आने वाले दिनों में तापमान और भी बढ़ सकता है। बढ़ते तापमान के साथ कई लोगों ने एयर कंडीशनर लेना शुरू कर दिया है। हालांकि उन लोगों के लिए बड़ी समस्या हो गई है जो रेंट के घर में रहते हैं ऐसे में नया AC लेना एक महंगी डील साबित हो सकता है जबकि एसी किराए पर लेने एक बेस्ट ऑप्शन है। वहीं, अगर आप भी किराए पर एसी लेना चाह रहे हैं तो पहले ये 5 बातें जरूर जान लें नहीं तो आपका नुकसान भी हो सकता है।
AC कितना पुराना?
पुराने एसी, 5-स्टार रेटेड होने के बावजूद, ज्यादा बिजली की खपत कर सकते हैं और यह लंबे समय में आपकी जेब पर भारी पड़ सकता है। इसके अलावा, पुराने एसी में कई समस्याएं होती हैं। इसलिए ऐसा AC चुनें जो कुछ ही साल पुराना हो, इससे बिजली की खपत कम होगी और बेहतर कूलिंग भी मिलेगी।
अच्छे डीलर से लें एसी किराए पर
बाजार में कई एसी रेंटल स्टोर और डीलर उपलब्ध हैं। हालांकि, आपको यह खुद देखना होगा कि आप उसी के साथ जाएं जिसकी मार्केट में अच्छी इमेज हो और जो भरोसेमंद भी हो। ऐसा इसलिए क्योंकि वे आपको हमेशा बेहतर कंडीशन वाला एसी देंगे। कभी कोई दिक्कत होने पर भी आपको उनसे बेहतर सर्विस मिलने की संभावना है।
ये भी पढ़ें : 5,700mAh की बैटरी के साथ आ रहा है Vivo का पहला फोल्डेबल फोन, Flipkart पर हुआ लिस्ट
चेक करके करें पेमेंट
इससे पहले कि आप एसी को अपने घर ले जाएं और भुगतान करें, उसे ठीक से जांच लें कि उसकी सर्विस हुई है या नहीं, उसके साथ रिमोट आता है या नहीं, गैस पूरी है या नहीं। इन सभी चीजों की जांच करने के बाद ही AC का रेंट दें।
सर्विस और मेंटेनेंस करें चेक
AC किराए पर लेने से पहले हमेशा सेलर से सर्विस और मेंटेनेंस पालिसी के बारे में जरूर जान लें। हमारा मतलब यह है कि आपको यह पहले ही पूछना होगा कि एसी के रखरखाव का ध्यान सेलर रखेगा या आपको इसके लिए एक्स्ट्रा पे करना होगा।
एनर्जी रेटिंग भी करें चेक
रेंट पर मिलने वाले ज्यादातर AC 3 स्टार होते हैं। फिर भी आपको 5-स्टार या 4-स्टार रेटिंग वाला एसी किराए पर लेने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आप इसे नहीं ले सकते तो कम से कम 3-स्टार रेटिंग वाला AC ही लें।
संबंधित खबरें
फेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
7 hrs agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
8 hrs ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
10 hrs agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
13 hrs agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
1 day agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
1 day agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
1 day agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
1 day agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
2 days agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines