Open AI ने ChatGPT के लिए जारी किया नया अपडेट, अब आपकी आवाज का भी देगा जवाब
Edited By Sumit Kumar

ChatGPT Latest Update
Edited By Sumit Kumar

ChatGPT Latest Update
Open AI ChatGPT Latest Update: चैटजीपीटी लॉन्च के बाद से ही सुर्खियों बना रहा है और इसके यूजर्स की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इसी को देखते हुए ओपनएआई ने चैटजीपीटी में नए-नए अपडेट जारी करते रहा है। अब, एक बार फिर कंपनी ने चैटजीपीटी में नए अपडेट के जारी खास फीचर्स की घोषणा की है। यह नया फीचर यूजर्स को चैटजीपीटी का इस्तेमाल करने के लिए और उत्सुक कर सकता है।
अभी तक चैटजीपीटी यूजर्स के टेक्सट का जवाब देता था, लेकिन नए अपडेट में एक खास फीचर्स को जोड़ा गया है। दरअसल, ओपनएआई के लेटेस्ट अपडेट के बाद आपको चैटजीपीटी में इमेज और वॉयस कमांड का सपोर्ट मिलेगा।यानी अब आप टेक्सट के साथ-साथ बोलकर भी जवाब पा सकते हैं।
OpenAI का कहना है कि नया इमेज रिकग्निशन टूल कंपनी के मल्टीमॉडल GPT-3.5 और GPT-4 मॉडल पर चलता है और यह तस्वीरों, स्क्रीनशॉट का जवाब देने में सक्षम है। चैटबॉट से जानकारी प्राप्त करने के लिए यूजर्स या तो एक इमेज कैप्चर कर सकते हैं या चैटजीपीटी के साथ अपने फोन में डाउनलोड इमेज को साझा कर सकते हैं।
चैटजीपीजी का यह लेटेस्ट अपडेट अभी सभी यूजर्स के लिए जारी नहीं किया गया है। कंपनी की मानें तो इस फीचर्स के लिए फेज वाइज दिया जा रहा है। ऐसे में अगर आपको अभी चैटजीपीटी का लेटेस्ट अपडेट का फायदा नहीं मिल रहा है तो थोड़े दिन इंतजार कर लिजिए। उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही ये सुविधा सभी यूजर्स के लिए जारी कर सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: