iphone 15 का बैक ग्लास टूट जाए तो खर्च करने पड़ेंगे इतने रुपये
Edited By Sumit Kumar

Apple iphone 15 Back Glass Price
Edited By Sumit Kumar

Apple iphone 15 Back Glass Price
Apple iphone 15 Back Glass Price: ऐप्पल ने हाल ही में iPhone 15 सीरीज को भारत सहित अन्य देशों में पेश किया है। डिवाइस को खरीदने के लिए ग्राहकों में अलग तरह का ही जोश देखने को मिल रहा है। डिवाइस में कई ऐसे धांसू फीचर्स हैं, जो यूजर्स को दिवाने बना रहे हैं। लेकिन जैसा कि आप जानते हैं आईफोन की कीमत एंड्रॉयड फोन के मुकाबले अधिक होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आईफोन 15 का बैक ग्लास टूट जाने के बाद आपको कितने रुपये खर्च करने पड़ेंगे, नहीं तो आइये जान लिजिए।
आपको बता दें कि, iPhone 14 सीरीज के विपरीत iPhone 15 सीरीज के ग्लास बैक की कीमत काफी कम है। ऐसा इसलिए है क्योंकि Apple ने लेटेस्ट iPhone की इंटरनल स्ट्रक्चर को फिर से डिजाइन किया है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, iPhone 15 और iPhone 15 Pro के ग्लास बैक की कीमत लगभग 14,900 रुपये है, जबकि iPhone 15 Plus और iPhone 15 Pro Max के बैक ग्लास पैनल पर आपको 16,900 रुपये खर्च करने होंगे।
हालांकि, जिन भी यूजर्स के पास AppleCare+ प्लान है, तो उन्हें सभी मॉडलों के ग्लास बैक पैनल को बदलने में महज 2,500 रुपये करने पड़ेंगे। आपको बता दें कि iPhone 15 और iPhone 15 Plus के लिए AppleCare+ प्लान की कीमत क्रमशः 14,900 रुपये और 17,900 रुपये है, जबकि iPhone 15 Pro और iPhone 15 Pro Max के लिए AppleCare+ की कीमत 20,900 रुपये है। ये सभी प्लान फोन को 2 साल के लिए कवर करते हैं।
Apple iPhone 15 को USB टाइप-C चार्जिंग सपोर्ट के साथ पेश किया गया है। इसमें अन्य कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर पर वाई-फाई 802.11 b/g/n/ac/ax, GPS, ब्लूटूथ v5.30, NFC, 3G, 4G जैसे ऑप्शन मिलते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: