Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

गैजेट्स

आज एंट्री लेगा OnePlus Nord 6, फीचर्स देखकर भूल जाएंगे बाकी फोन, ऐसे देखें लाइव इवेंट

OnePlus Nord 6 आज एंट्री करने जा रहा है और लॉन्च से पहले ही इसके फीचर्स ने मार्केट में हलचल मचा दी है. कीमत भी अगर उम्मीद के मुताबिक रही, तो यह साल का सबसे बड़ा गेमचेंजर बन सकता है. जानतें है फोन और लॉन्च इवेंट से जुड़ी हर जानकारी.

Author
Written By: Mikita Acharya Updated: Apr 7, 2026 08:56
आज लॉन्च होगा OnePlus Nord 6.

OnePlus Nord 6 Launch: आज स्मार्टफोन मार्केट में एक और बड़ा मुकाबला देखने को मिलने वाला है. OnePlus अपने नए Nord 6 को लॉन्च करने जा रहा है, जो मिड-रेंज सेगमेंट में दमदार फीचर्स के साथ एंट्री करेगा. लॉन्च से पहले ही कंपनी ने इस फोन के कई अहम फीचर्स का खुलासा कर दिया है, जिससे साफ है कि यह डिवाइस परफॉर्मेंस और बैटरी के मामले में गेम बदल सकता है. अगर आप नया फोन लेने की सोच रहे हैं, तो यह लॉन्च आपके लिए काफी अहम साबित हो सकता है.

लॉन्च टाइम और सेल डेट

OnePlus Nord 6 का लॉन्च इवेंट आज शाम 7 बजे शुरू होगा. कंपनी इस इवेंट को लाइव स्ट्रीम भी करेगी, जिसे आप OnePlus के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं. अच्छी बात यह है कि लॉन्च के तुरंत बाद ही ग्राहकों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि इस फोन की बिक्री 9 अप्रैल दोपहर 12 बजे से शुरू हो जाएगी.

---विज्ञापन---

परफॉर्मेंस और प्रोसेसर

कंपनी ने इस बार परफॉर्मेंस पर खास ध्यान दिया है. Nord 6 में Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट दिया जाएगा, जो मल्टीटास्किंग और गेमिंग को काफी स्मूद बना सकता है. इसके साथ ही G2 Wi-Fi चिप भी मिलेगा, जिससे इंटरनेट स्पीड बेहतर रहने की उम्मीद है.

डिस्प्ले और ब्राइटनेस

डिस्प्ले के मामले में भी यह फोन निराश नहीं करेगा. इसमें 1800 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी जाएगी, जिससे तेज धूप में भी स्क्रीन आसानी से देखी जा सकेगी. यह फीचर खासतौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जो बाहर ज्यादा फोन इस्तेमाल करते हैं.

---विज्ञापन---

बैटरी और स्टोरेज

बैटरी इस फोन की सबसे बड़ी खासियत बन सकती है. इसमें 9000mAh की बड़ी बैटरी दी जाएगी, जो लंबे समय तक चलने का दावा करती है. इसके अलावा 12GB RAM और 256GB स्टोरेज का कॉम्बिनेशन मिलेगा, जिससे फोन की स्पीड और स्टोरेज दोनों मजबूत रहेंगे.

कैमरा फीचर्स

फोटोग्राफी के लिए भी Nord 6 में अच्छा सेटअप देखने को मिलेगा. इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया जाएगा. इसके साथ ही AI फीचर्स भी मिलेंगे, जो फोटो और वीडियो को और बेहतर बना सकते हैं.

डिस्प्ले वारंटी

OnePlus ने इस बार एक बड़ा फैसला लेते हुए ग्रीन लाइन इश्यू के लिए लाइफटाइम डिस्प्ले वारंटी देने का ऐलान किया है. इससे यूजर्स को लंबे समय तक स्क्रीन से जुड़ी परेशानी की चिंता नहीं रहेगी.

संभावित कीमत

हालांकि कंपनी ने अभी कीमत का खुलासा नहीं किया है, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक OnePlus Nord 6 को 35,000 से 40,000 रुपये के बीच लॉन्च किया जा सकता है. पिछले साल Nord 5 की शुरुआती कीमत 31,999 रुपये थी, ऐसे में इस बार थोड़ी कीमत बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है.

ये भी पढ़ें- सिर्फ 44,768 रुपये में मिल रहा iPhone 17! पहली बार यहां मिल रही इतनी सस्ती डील, जानें डिटेल्स

First published on: Apr 07, 2026 08:43 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.