क्रिएटर्स की मौज! अब बिना पैसे दिए बनाएं AI वीडियो, Google लाया कमाल का फीचर

Google ने बड़ा सरप्राइज देते हुए अपने AI वीडियो टूल Google Vids को फ्री कर दिया है. अब सिर्फ टेक्स्ट लिखकर या फोटो डालकर वीडियो बनाएं, वो भी बिना एक पैसा खर्च किए जानिए कैसे काम करेगा ये नया फीचर.

Google Vids

Google Vids हुआ सबके लिए फ्री. (Photo By Google)

विज्ञापन

Google Vids Is Free Now: अब AI से वीडियो बनाना पहले जितना मुश्किल या महंगा नहीं रहा है क्योंकि Google ने अपने वीडियो क्रिएशन प्लेटफॉर्म Google Vids को बड़ा अपडेट देते हुए इसे आम यूजर्स के लिए खोल दिया है. यानी अब आपको प्रोफेशनल वीडियो बनाने के लिए न तो भारी सॉफ्टवेयर की जरूरत है और न ही पैसे खर्च करने की सिर्फ एक Google अकाउंट से ही काम हो जाएगा.

अब हर कोई बना सकेगा AI वीडियो

Google के इस नए अपडेट के बाद अब कोई भी यूजर टेक्स्ट या इमेज की मदद से AI वीडियो तैयार कर सकता है. Veo 3.1 मॉडल के जरिए 8 सेकंड तक के वीडियो आसानी से बनाए जा सकते हैं. हालांकि फ्री यूजर्स के लिए हर महीने 10 वीडियो की लिमिट रखी गई है, लेकिन शुरुआत करने वालों के लिए यह काफी है.

विज्ञापन

फ्री यूजर्स के लिए बड़ा मौका

पहले यह फीचर सिर्फ पेड सब्सक्राइबर्स के लिए था, जिससे कई लोग इसे ट्राय नहीं कर पाते थे. अब इसे मुफ्त में उपलब्ध कराकर Google ने उन क्रिएटर्स के लिए दरवाजा खोल दिया है, जो बिना बजट के भी कुछ नया बनाना चाहते हैं.

वीडियो में मिलेगा कस्टम म्यूजिक का सपोर्ट

Google Vids में अब कस्टम AI साउंडट्रैक का फीचर भी जोड़ा गया है. Lyria 3 और Lyria 3 Pro मॉडल की मदद से यूजर्स 30 सेकंड से लेकर 3 मिनट तक के म्यूजिक ट्रैक बना सकते हैं. हालांकि यह सुविधा फिलहाल सिर्फ पेड यूजर्स को ही मिल रही है.

AI अवतार से वीडियो बनेंगे और प्रोफेशनल

इस प्लेटफॉर्म में AI Avatars का नया फीचर भी जोड़ा गया है, जिससे यूजर्स अपने हिसाब से डिजिटल कैरेक्टर बना सकते हैं. इन अवतार्स की खास बात यह है कि इनका चेहरा और आवाज एक जैसी रहती है, जिससे हर वीडियो में एक कंसिस्टेंसी बनी रहती है. आप इनके कपड़े, लुक और बैकग्राउंड भी बदल सकते हैं.

विज्ञापन

वीडियो बनाना और शेयर करना हुआ आसान

Google ने वीडियो बनाने की पूरी प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एक नया स्क्रीन रिकॉर्डर Chrome एक्सटेंशन भी दिया है. इसकी मदद से आप अपनी स्क्रीन या खुद को रिकॉर्ड कर सकते हैं. इतना ही नहीं, अब आप तैयार वीडियो को सीधे YouTube पर पब्लिश भी कर सकते हैं.

पब्लिश करने से पहले मिलेगा प्रीव्यू का ऑप्शन

नए एक्सपोर्ट सिस्टम के तहत जब आप वीडियो बनाते हैं, तो वह पहले प्राइवेट मोड में सेव होता है. इससे आपको वीडियो को पब्लिक करने से पहले उसे देखने और सुधार करने का मौका मिलता है, जो खासकर नए यूजर्स के लिए काफी काम का फीचर है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ