---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

Netflix ने 6 साल बाद शुरू किया Free Trial! जानिए कैसे मिलेगा 30 दिन का फ्री सब्सक्रिप्शन

Netflix एक बार फिर चुनिंदा यूजर्स को मुफ्त ट्रायल ऑफर दे रहा है. कुछ लोगों को 30 दिन तो कुछ को 15 दिन का फ्री सब्सक्रिप्शन मिल रहा है. जानिए क्या आप भी इस ऑफर के लिए योग्य हैं और इसे कैसे चेक कर सकते हैं.

---विज्ञापन---

अगर आप लंबे समय से Netflix का सब्सक्रिप्शन लेने का इंतजार कर रहे थे, तो ये खबर आपके लिए है. Netflix ने कुछ नए यूजर्स के लिए दोबारा फ्री ट्रायल ऑफर देना शुरू किया है. फिलहाल यह सुविधा फिलहाल सभी लोगों के लिए उपलब्ध नहीं है. कंपनी चुनिंदा अकाउंट्स पर इसकी टेस्टिंग कर रही है.

Netflix लवर्स के अच्छी खबर है. कपनी ने हाल ही में अपने कुछ नए यूजर्स के लिए 6 सालों बाद दोबारा फ्री ट्रायल ऑफर देना शुरू कर दिया है. फिलहाल ये सुविधा सभी लोगों के लिए नहीं है. कंपनी कुछ ही अकाउंट्स पर इसकी टेस्टिंग कर रही है Netflix ने पुष्टि करते हुए बताया कि कुछ नए यूजर्स के फ्री ट्रायल ऑफर दिया जा रहा है. इसे मुताबिक कुछ लोगों को 30 दिन का फ्री ट्रायल दिखाई दे रहा है जबकि कुछ अकाउंट्स पर 15 दिन का फ्री ट्रायल मिल रहा है.

---विज्ञापन---

भारत में भी दिखा फ्री ट्रायल का ऑप्शन

बता दें कि कि Netflix ने भारत में इस तरह के ऑफर कोई अधिकारिक ऐलान नहीं किया है, लेकिन रिपोर्टस के अनुसार कुछ नए यूजर्स को Try 30 days for ₹0 का ऑप्शन दिखाई दे रहा है.

ये भी पढ़ें- फोन की स्क्रीन टूटते ही लोग खरीद रहे नया स्मार्टफोन, सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

---विज्ञापन---

ऐसे चेक करें फ्री ट्रायल मिलेगा या नहीं

  • Netflix वेबसाइट या ऐप खोलें.
  • नए ईमेल आईडी से नया अकाउंट बनाएं.
  • साइन-अप के दौरान देखें कि Try 30 days for ₹0 या 15-day Free Trial का विकल्प दिखाई देता है या नहीं.
  • अपनी पसंद का प्लान चुनें.
  • पेमेंट के लिए डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या सपोर्टेड UPI जोड़ें.
  • रजिस्ट्रेशन पूरा करते ही आप कंटेंट देखना शुरू कर सकते हैं.

AutoPay को लेकर रखें ये बात याद

फ्री ट्रायल लेते समय एक जरूरी बात का ध्यान रखना चाहिए. Netflix ट्रायल के दौरान भी AutoPay को डिफॉल्ट रूप से चालू रखता है. इसका मतलब है कि ट्रायल खत्म होते ही आपके चुने हुए प्लान की फीस अपने आप कट सकती है. अगर आप आगे सब्सक्रिप्शन जारी नहीं रखना चाहते हैं, तो ट्रायल खत्म होने से पहले उसे कैंसिल करना जरूरी होगा.

6 साल बाद वापस आया ऑफर

Netflix ने साल 2020 के आसपास अपना 30 दिन का फ्री ट्रायल बंद कर दिया था. अब कंपनी एक बार फिर लिमिटेड यूजर्स के लए सुविधा वापस लेकर आई है. फिलहाल यह ऑफर सभी अकाउंट्स के लिए उपलब्ध नहीं है. अगर आपको यह विकल्प दिखाई नहीं देता, तो इसका मतलब है कि अभी आपका अकाउंट इस ट्रायल के लिए पात्र नहीं है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Muse Image: Meta का नया AI टूल विवादों में, Instagram फोटो से AI इमेज बनाने वाला फीचर हटाया

First published on: Jul 11, 2026 04:54 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola