Muse Image: Meta का नया AI टूल विवादों में, Instagram फोटो से AI इमेज बनाने वाला फीचर हटाया

Meta ने अपना नया AI इमेज जनरेशन टूल Muse Image लॉन्च किया हैं. लेकिन इसके लॉन्च होते ही ये विवादों में घिर गया. आइए जानते हैं Muse Image क्या है और इसे लेकर क्या है विवाद.

muse images

Instagram फोटो से AI इमेज बना रहा था Meta, विवाद बढ़ते ही हटाना पड़ा फीचर.

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया तेजी से बढ़ रही है. ऐसे में अब मेटा ने भी इस दिशा में आगे बढ़ते हुए  अपना नया इमेज जनरेशन AI मॉडल Muse Image लॉन्च किया है। यह टूल सिर्फ लिखे हुआ प्रॉम्प्ट से नई तस्वीरें बना सकता है पुरानी फोटो एडिट कर सकता है और कई तरह के क्रिएटिव बदलाव भी कर सकता है। हालांकि इसके लॉन्च होते ही ये प्राइवेसी के लेकर विवादों में गया है.

विज्ञापन

Meta का नया AI मॉडल क्या है?

Meta ने Muse Image को Meta Superintelligence Labs के पहले इमेज जनरेशन मॉडल के तौर पर पेश किया है. फिलहाल ये मेटा एआई में उपलब्ध कराया गया है. कंपनी का कहना है कि ये मॉडल सामान्य भाषा में दिए निर्देशों (Prompt) को समझकर हाईक्वालिटी फोटोस तैयार कर सकता है.इसके अलावा यूजर अपनी तस्वीरों एडिट भी कर सकता है. 

विज्ञापन

क्या-क्या कर सकता है Muse Image?

मेटा के मुताबिक Muse Image कई एडवांस फीचर्स के साथ आता है. यह एक साथ कई तस्वीरों को मिलाकर नई इमेज तैयार कर सकता है. इसके अलावा फोटो से अनचाहे लोगों या ऑब्जेक्ट को हटा सकता है.किसी ऐतिहासिक या नई लोकेशन में फोटो तैयार करना और इमेज के अंदर साफ और रीडेबल टेक्स्ट जोड़ना भी इससे संभव है। 

Instagram और WhatsApp में भी मिलेंगे नए AI फीचर्स

मेटा ने अपने AI प्लेटफॉर्म में 30 से ज्यादा नए AI इफेक्ट्स भई जोड़े हैं. इनका इस्तेमाल इंस्टाग्राम स्टोरीज में किया जा सकेगा. वहीं WhatsApp पर मेटा एआई के साथ चैट करते समय भी इमेज जनरेट करने की सुविधा कुछ देशों में शुरू कर दी गई है. जो दूसरे देशों में भी बढ़ाई जाएगी.

विज्ञापन

Presets फीचर से आसान होगा फोटो एडिटिंग

Muse Image में Presets नाम का एक फीचर दिया गया हैइसकी मदद से यूजर एक टैप में पुरानी तस्वीरों को बेहतर बना सकते हैं. नए हेयर स्टाइल आजमा सकते हैं या खुद को अलग-अलग क्रिएटिव स्टाइल में बदल सकते हैं. इसके अलावा अलग-अलग इंटीरियर डिजाइन के सुझाव भी तैयार कर सकता है.

विज्ञापन

भारत में क्यों शुरू हुआ विवाद?

Muse Image लॉन्च होने के बाद भारत समेत कई देशों में इसे लेकर प्राइवेसी और सहमति का मुद्दा उठ गया. शुरुआती फीचर में किसी भी सार्वजनिक इंस्टा अकाउंट को मेंशन करके उसकी तस्वीरों को एआई इमेज बनाने के लिए रेफरेंस के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता था. इस फीचर को सोशल मीडियो पर काफी आलोचना मिली और कई लोगों ने बिना स्पष्ट अनुमति सार्वजनिक तस्वीरों के इस्तेमाल पर सवाल उठाए. भारत में भी केंद्र सरकार ने इस फीचर की जांच करने की बात कही.

विरोध के बाद Meta ने वापस लिया फीचर

बढ़ते विरोध और प्राइवेसी से जुड़े सवालों के बाद Meta ने माना कि यह फीचर लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरा। इसके बाद कंपनी ने लॉन्च के कुछ ही दिनों के भीतर सार्वजनिक Instagram अकाउंट को @मेंशन करके AI इमेज बनाने वाली सुविधा वापस लेने का फैसला किया.

विज्ञापन

कौन कर सकेगा इस्तेमाल?

मेटा का मुताबिक, फिलहाल Muse Image सामान्य उपयोग के लिए मुफ्त उपलब्ध है। हालांकि ज्यादा इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए इसे कंपनी के सब्सक्रिप्श प्लान का हिस्सा बनाया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ