iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च में सिर्फ 4 दिन बाकी! जानें कीमत, प्री-ऑर्डर और सेल डेट से जुड़े अपडेट

iPhone 18 Pro Max के लॉन्च में अब सिर्फ 4 दिन बाकी हैं. 9 सितंबर को Apple Event में नए iPhone से पर्दा उठ सकता है. जानिए भारत में कीमत, लॉन्च डेट और संभावित टाइमलाइन.

iPhone 18 Pro

iPhone 18 Pro Max लॉन्च में सिर्फ 4 दिन बाकी!

विज्ञापन

Apple के सबसे बड़े iPhone लॉन्च का काउंटडाउन अब शुरू हो चुका है. कंपनी 9 सिंतबर 2026 को अपना बड़ा Apple Event करने वाली है और अब इसमें सिर्फ 4 दिन बाकी हैं. इस इवेंट में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की एंट्री होने की उम्मीद है. हालांकि कंपने ने अभी तक नए iPhones के नाम, फीचर्स और कीमत की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है. ऐसे में भारतीय खरीदारों की नजर अब इस बात पर है कि iPhone 18 Pro Max की भारत में कीमत कितनी होगी और इसकी बिक्री कब शुरू होगी.

9 सितंबर को होगा Apple Event

Apple ने 9 सितंबर 2026 को होने वाले अपने इवेंट की आधिकारिक पुष्टि कर दी है. कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक, यह इवेंट 9 सितंबर को रात 10:30 बजे IST से शुरू होगा. इसी इवेंट में नए iPhones से पर्दा उठने की उम्मीद है. फिलहाल iPhone 18 Pro Max का लॉन्च होना रिपोर्ट्स और लीक्स पर आधारित है, क्योंकि Apple ने मॉडल का नाम आधिकारिक तौर पर कन्फर्म नहीं किया है.

विज्ञापन

भारत में कितनी हो सकती है कीमत?

iPhone 18 Pro Max की कीमत को लेकर अभी Apple की तरह से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि लीक्स और रिपोर्ट्स में इस साल कीमत बढ़ने की संभावना जताई गई है. ऐसे में अगर आप अभी iPhone 17 Pro Max खरीदने का सोच रहे हैं, तो कुछ दिन रुककर नए मॉडल की कीमत और फीचर्स सामने आने का इंतजार करना बेहतर हो सकता है. यहां पढ़ें पूरी डिटेल

कब शुरू हो सकती है प्री-बुकिंग?

रिपोर्टस के मुताबिक कंपनी 9 सिंतबर को लॉन्च के बाद नई iPhone सीरीज की प्री ऑर्डर बुकिंग 12 सितंबर से शुरू कर सकती है. खास बात ये है कि इस बार संभावित प्री ऑर्डर डेट शानिवार को पड़ रही है. हालांकि, Apple ने अभी तक प्री-ऑर्डर की तारीख की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि Apple 12 सितंबर को रात 12 बजे Pacific Time पर प्री-ऑर्डर शुरू कर सकती हैं. भारत के समय के हिसाब से यह करीब 12.30 IST होगा, यानी दोपहर 12 बजे. हालांकि, इस समय की भी अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इसलिए फिलहाल इसे संभावित टाइमिंग के तौर पर ही देखना चाहिए.

विज्ञापन

18 सितंबर से शुरू हो सकती है बिक्री

रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 Pro Max की रिटेल बिक्री 18 सितंबर से शुरू हो सकती है. यानी संभावित तौर पर 9 सितंबर को फोन लॉन्च होगा, 12 सितंबर से प्री-ऑर्डर शुरू हो सकते हैं और 18 सितंबर से ग्राहक इसे खरीद पाएंगे। लेकिन प्री-ऑर्डर और सेल की दोनों तारीखें अभी आधिकारिक नहीं हैं.

विज्ञापन

क्या अभी  iPhone 17 Pro Max खरीदना सही?

iPhone 18 Pro Max के लॉन्च में अब सिर्फ चार दिन बाकी हैं.ऐसे में अगर कोई iPhone 17 Pro Max खरीदने की तैयारी कर रहा है तो उसके लिए थोड़ा इंतजार करना समझदारी होगा.छ ही दिनों में नए मॉडल की कीमत, फीचर्स और उपलब्धता की तस्वीर साफ हो जाएगी. इसके बाद कम्पेयर करके फोन लेना सही होगा.

Apple का शेड्यूल

तारीखभारत में समय/स्थिति
Apple iPhone इवेंट9 सितंबर 2026रात 10:30 बजे IST
iPhone 18 Pro Max की घोषणा9 सितंबर 2026संभावित
प्री-ऑर्डर शुरू12 सितंबर 2026संभावित, आधिकारिक पुष्टि नहीं
रिटेल बिक्री शुरू18 सितंबर 2026संभावित

नोट- Apple ने फिलहाल सिर्फ 9 सितंबर के इवेंट की पुष्टि की है. प्री-ऑर्डर और बिक्री की तारीखें अलग-अलग रिपोर्ट्स के आधार पर सामने आई हैं. इसलिए इन दोनों तारीखों में बदलाव भी हो सकता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ