---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

तपती गर्मी से राहत दिलाएंगे ये इको फ्रेंडली सस्ते AC, जानते हैं इसे बनाने का तरीका

भारत में इस वक्त भीषण गर्मी पड़ रही है। दिल्ली-मुंबई जैसे महानगरों का तापमान 35 के पार है। ऐसे में हर कोई घर में एसी लगाता है। अगर आपका बजट कम है, तो घर में ही इस मड पॉट AC को खुद बनाकर लगा सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

भारत के कई राज्यों में इस वक्त तेज गर्मी पड़ रही है। इससे राहत पाने के लिए लोग एसी को सबसे बढ़िया सॉल्यूशन मानते हैं। मगर AC हर किसी के लिए किफायती नहीं होता है। इसे खरीदना भी महंगा है और इससे आने वाला बिजली का बिल भी जेब ढीली कर सकता है। दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में इस समय तापमान अधिक रिकॉर्ड किया जा रहा है। बात करें राजधानी दिल्ली की, तो बीते दिन यानी 17 अप्रैल को यहां अधिकतम तापमान 39 तक रहा था। मुंबई में अधिकतम 39 डिग्री तक रहा। अप्रैल के महीने में ही तापमान 40 तक पहुंच रहा है, तो सोचिए मई-जून के महीने में लोगों को कितनी परेशानी होगी। अगर आप एसी नहीं खरीद पा रहे हैं, तो एसी के इस सस्ते जुगाड़ को ट्राई कर सकते हैं। यह मड पॉट AC है, जो घर पर आसानी से बनाया जा सकता है। चलिए इस रिपोर्ट में सीखते हैं, इसे बनाने का पूरा प्रोसेस और इसके फायदे।

---विज्ञापन---

क्या है यह Mud Pot AC?

मड पॉट एसी मिट्टी के घड़े की मदद से बनाया जाएगा। यह वहीं घड़ा है जिसका इस्तेमाल गर्मियों में लोग पानी को ठंडा रखने के लिए करते हैं। यूपी, राजस्थान और झारखंड भी गर्मी की मार झेल रहे हैं, ऐसे में यहां के लोग भी इस देसी जुगाड़ से तैयार एसी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस एसी की खासियत है कि इसे घर पर बनाया जा सकता है। साथ ही, यह इको-फ्रेंडली भी है, तो लोगों व पर्यावरण को भी इससे कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा। यह सस्ता और कुलिंग के लिए सही विकल्प है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- छोटी उम्र में साइलेंट अटैक क्यों?

कैसे मिलती है ठंडी हवा?

इस देसी AC से ठंडी हवा आने के पीछे का साइंस पुराने जमाने से है। जैसे कि सभी जानते हैं, पुराने जमाने में लोग मिट्टी के बर्तनों और घड़ों का खूब इस्तेमाल किया करते थे। यह गर्मी में ठंडक देने का काम भी करते हैं। जिनके पास फ्रिज नहीं है, वे लोग आज भी इसका यूज पानी को ठंडा रखने के लिए करते हैं। मिट्टी का घड़ा पानी भरने के बाद आस-पास की गर्मी को सोख लेता है, जिससे तापमान ठंडा होता है।

---विज्ञापन---

कैसे काम करती है यह तकनीक?

मिट्टी के घड़े के नीचे पानी रखने से और घड़े में एक पंखा सेट करने के बाद जब पानी के संपर्क से हवा आती है, तो इससे ठंडी हवा का प्रवाह होता है। घड़े के नीचे पानी का एक चैंबर बनाकर रखा जाता है और उसके ऊपर घड़ा सेट करते हैं। पंखे की हवा पानी को वाष्पित कर ठंडी हवा देती है।

मार्केट में भी मिल रहा है यह AC

तमिलनाडु में इस एसी की डिमांड काफी ज्यादा है। इसका निर्माण वहीं हुआ था, जो अब धीरे-धीरे देश के कई राज्यों तक पहुंच रहा है। हालांकि, इसे घर में बनाने के लिए एक प्रक्रिया है, जिसे फॉलो करना होता है। मगर जो लोग इसे खरीदना चाहते हैं, वे इसे लोकल कुम्हारों या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से खरीद सकते हैं। दाम की बात करें, तो यह आपको 2600 रुपये से शुरू होकर 6000 रुपये तक में मिल जाएगा। इसके अलग-अलग प्रकार हैं, जिसमें सिंगल फैन और डबल फैन जुगाड़ है।

---विज्ञापन---

घर में कैसे बनाएं?

इसे घर में बनाने के लिए आपको कुछ सामान चाहिए, जैसे कि

  • दो मिट्टी के घड़े, एक बड़ा और एक छोटा। ये दोनों गोल और खुले मुंह के होने चाहिए।
  • रेत
  • गीला कपड़ा या टॉवल
  • पानी
  • पंखा
  • लकड़ी का स्टैंड

ये हैं प्रोसेस

  • सबसे पहले छोटे घड़े को बड़े घड़े के अंदर रखें। इन दोनों के बीच करीब 2-3 इंच का गैप होना चाहिए। बड़े घड़े में कुछ छेद भी करें।
  • इसके बाद बड़े और छोटे घड़े के बीच की खाली जगह में गीली रेत भर दें। आपको रेत को अच्छे से पैक करके भरना है ताकि कोई हवा की जगह न रहे। इसके बाद रेत को पानी से भिगोते रहें ताकि उसमें नमी बनी रहे।
  • छोटे पंखे को ऐसे सेट करें कि वह हवा घड़े के पास से गुजरे। इससे इवापोरेशन तेज होगा और हवा ठंडी हो जाएगी। आप चाहें तो इसके लिए किसी इलेक्ट्रिशियन की मदद भी ले सकते हैं।
  • जैसे ही पानी रेत से वाष्पित होता है, वह अंदर के घड़े को ठंडा करता है और हवा आती है। इस एसी का बिल भी कम आता है।
  • इसे कमरे के कोने में रखें जहां से हवा का फ्लो सही से हो सके। रेत को हर दिन थोड़ा गीला करते रहें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- कैंसर पीड़ित महिलाओं की सर्जरी के बाद भी बढ़ेगी उम्र 

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 18, 2025 07:37 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola