WhatsApp यूजर्स के लिए बड़ा अपडेट, ऐप में आया Search Shortcut फीचर, पुराना मैसेज ढूंढना होगा आसान

WhatsApp यूजर्स के लिए नया Search Shortcut फीचर रोलआउट किया गया है. अब लंबी चैट में पुराने मैसेज ढूंढना आसान होगा. स्क्रॉल करते ही दिखने वाले नए सर्च आइकन से कुछ सेकंड में जरूरी मैसेज खोज सकेंगे.

WhatsApp

WhatsApp iOS यूजर्स के लिए एक नया Search Shortcut फीचर लेकर आया है. (Image Credit-Meta)

WhatsApp  पर अगर आप किसी पुरानी चैट या मैसेज को ढूंढने के लिए बार-बार स्क्रॉल करते हैं, तो अब यह काम थोड़ा आसान होने वाला है. कंपनी iOS यूजर्स के लिए एक नया Search Shortcut फीचर लेकर आई है. इसकी मदद से चैट और चैनल्स के कंटेंट को जल्दी सर्च किया जा सकेगा. नए फीचर की जानकारी WhatsApp के अपडेट्स पर नजर रखने वाली वेबसाइट WABetaInfo ने दी है.

विज्ञापन

चैट स्क्रॉल करते ही दिखेगा नया सर्च आइकन

नए फीचर का नाम Search Shortcut for Chats and Channels बताया गया है. जब यूजर्स किसी चैट को स्क्रॉल करेंगे तो मोबाइल स्क्रीन के टॉप राइट कॉर्नर में एक नया सर्च आइकन दिखाी देगा. इसी आइकन की मदद से चैट में मौजूद जरूरी मैसेज या दूसरे कंटेंट को सर्च किया जा सकेगा.

विज्ञापन

WhatsApp के इस फीचर की जानकारी पहली बार अगस्त में सामने आई थी. अब कंपनी ने इसे आखिरकार iOS यूजर्स के लिए रोलआउट कर दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक, नया शॉर्टकट पहले के मुकाबले सर्चिंग को ज्यादा आसान बनाने के लिए तैयार किया गया है.

स्क्रॉल करने पर एक्टिव होगा बटन

जब यूजर्स किसी चैट में ऊपर की तरफ स्क्रॉल करेंगे, तो स्क्रीन के टॉप पर नया सर्च बटन दिखाई देगा. वहीं, जैसे ही यूजर दोबारा चैट के नीचे पहुंचेंगे, यह बटन अपने आप गायब हो जाएगा. यानी सर्च आइकन हर समय स्क्रीन पर दिखाई नहीं देगा.

विज्ञापन

एक क्लिक में शुरू होगा Search Mode

जब चैट में ऊपर स्क्रॉल करने के दौरान सर्च आइकन दिखाई दे, तो उस पर टैप करके Search Mode एक्टिव किया जा सकेगा. इसके बाद यूजर को जिस मैसेज या कंटेंट को ढूंढना है, उससे जुड़ा कोई कीवर्ड टाइप करना होगा.सर्च मोड में कीवर्ड डालने के बाद WhatsApp चैट में मौजूद उससे जुड़े मैसेज दिखाएगा.

फिलहाल iOS यूजर्स के लिए रोलआउट

WABetaInfo की रिपोर्ट के मुताबिक, नया Search Shortcut for Chats and Channels फिलहाल iOS के लिए रोलआउट किया गया है. फीचर उपलब्ध होने पर चैट स्क्रॉल करते समय टॉप राइट में इसका सर्च आइकन दिखाई देगा.

विज्ञापन

Source- wabetainfo

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ