Motorola का किफायती Moto G73 5G आज होगा लॉन्च, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन्स
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Motorola Moto G73 5G Launching Today in India: भारत में मोटोरोला का नया 5जी किफायती स्मार्टफोन लॉन्च होने वाला है। मोटोरोला की ओर से मोटो जी73 5जी को भारतीय बाजार में उतारा जाएगा।
लॉन्च से पहले ही फोन के बारे में काफी कुछ जानकारियां लीक हो चुकी हैं, तो कई डिटेल्स के बारे में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है। आइए लॉन्च से पहले ही मोटो जी73 5जी की कीमत (Motorola Moto G73 5G Price) और खासियत जान लेते हैं।
मोटोरोला का लेटेस्ट स्मार्टफोन मोटो जी73 5जी आज यानी 10 मार्च को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। मोटोरोला के आधिकारिक यूट्यूब चैनल और फ्लिपकार्ट के माध्यम से मोटो जी73 को लॉन्च किया जाएगा।
फ्लिपकार्ट पर मोटो जी73 की आधिकारिक लिस्टिंग की मानें तो इसके दो कलर ऑप्शन्स- मिडनाइट ब्लू और ल्यूसेंट व्हाइट लॉन्च होंगे। फोन को सिंगल वेरिएंट- 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा। इस फोन की कीमत 20 हजार से कम हो सकती है। मोटो जी73 की संभावित कीमत 18,999 रुपये हो सकती है।
आधिकारिक लिस्टिंग के मुताबिक मोटो जी73 में 6.5 इंच का फुल-एचडी + रिज़ॉल्यूशन डिस्प्ले होगा जिसमें LCD पैनल और 120Hz तक रिफ्रेश रेट होगा। इस फोन में Android 13 के साथ MediaTek Dimensity 930 प्रोसेसर होगा। इसमें एक फिंगरप्रिंट रीडर, एक 3.5 मिमी हेडफोन जैक, हाइब्रिड डुअल-सिम और 5G सपोर्ट (12 बैंड) भी मिल सकता है।
मोटोरोला मोटो जी73 5जी में डुअल-कैमरा सिस्टम है, जिसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा लेंस होगा। आधिकारिक लिस्टिंग के मुताबिक इस फोन का प्राइमरी कैमरा 2um अल्ट्रा-पिक्सेल तकनीक के साथ आएगा। इसमें 5000mAh की बैटरी होगी, जो 30W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ हो सकता है। फोन को IP52 रेटिंग दी गई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: