क्‍या आप भी कंबल पर फोन रखकर कर रहे चार्ज? हो जाएगा ब्‍लास्‍ट, न करें ये 3 गलत‍ियां

Mobile Phone Blast Safety Tips: अगर आप भी स्मार्टफोन को यूज करते वक्त ऐसी कुछ गलतियां कर रहे हैं तो अभी सावधान हो जाएं।

Mobile Phone Blast Safety Tips

Mobile Phone Blast Safety Tips: स्मार्टफोन आज हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा बन गया है। फोन से ही आज कई काम मिनटों में हो जाते हैं। शॉपिंग करनी हो या कोई बैंक से जुड़ा काम हो, सभी के लिए स्मार्टफोन एक बेस्ट ऑप्शन बन गया है। हालांकि हैवी यूज पर कई बार ऐसा देखा गया है कि स्मार्टफोन ओवर हीट भी हो जाते हैं जिससे फोन के ब्लास्ट होने का भी डर बना रहता है। गर्मियों में तो सबसे ज्यादा ओवर हीट की समस्या देखने को मिलती है लेकिन क्या आप जानते हैं कि सर्दियों में भी स्मार्टफोन हीट होकर ब्लास्ट हो सकता है। आज हम आपको ऐसी ही 3 गलतियां बताएंगे जिसे आपको भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

ब्लैंकेट पर रखकर चार्ज करना   

अक्सर हम में से बहुत से लोग चार्जिंग के दौरान कई गलतियां करते हैं जिसके कारण स्मार्टफोन ओवर हीट हो जाते हैं। सर्दी होने की वजह से कई बार तो हम फोन को चार्ज करते वक्त कंबल पर ही रख देते हैं। ब्लैंकेट पर फोन रखकर चार्ज करने पर वह बहुत जल्दी गर्म हो जाता है।  इसलिए आप ऐसी गलती न करें। फोन को चार्जिंग के समय हमेशा किसी टेबल या फ्लैट सरफेस पर ही रखें। ऐसा करने से फोन का टेम्परेचर मेंटेन रहता है और इससे आग लगने या ब्लास्ट होने जैसे हादसे से भी बचा जा सकता है।

विज्ञापन

वीडियो से भी जानें स्मार्टफोन क्यों होते हैं ब्लास्ट

पानी की वजह से

जब स्मार्टफोन वाटरप्रूफ नहीं होते थे तो पानी के कारण बैटरी फटने की घटनाएं काफी आम थी। हालांकि इन दिनों यहां तक कि सबसे सस्ते फोन भी कम से कम स्पलैश-प्रूफ कोटिंग के साथ आते हैं जो पानी को जितना संभव हो सके रोक सकते हैं लेकिन आज भी कई ऐसे स्मार्टफोन है जिसमें ऐसी प्रोटेक्शन बहुत कम है जिससे बैटरी तक पानी पहुंचने से फोन खराब या ब्लास्ट भी हो सकता है। इसलिए गर्मी हो या सर्दी हमेशा पानी से फोन को दूर रखें।

विज्ञापन

फोन के बैक कवर में सामान  

बहुत बार ऐसा देखा गया है कि लोग अपने फोन कवर के पीछे नोट, कॉइन समेत कई सामान रख लेते हैं। हालांकि, ऐसा जुगाड़ हमारी जान के लिए जोखिम भरा भी बन सकता है। भले ही आप नोटों को फोन के कवर के पीछे संभालकर रखते हो, लेकिन आपकी यह आदत बेहद खतरनाक साबित हो सकती है। एक तो फोन पर कवर दूसरा सामान जिससे हीट सिंक कम हो जाता है। इस कारण भी फोन हीट होकर ब्लास्ट भी हो सकता है।

विज्ञापन

इस वीडियो से भी जानें स्मार्टफोन क्यों होते हैं ब्लास्ट

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ