---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

Xiaomi यूजर्स की मौज! अब सेकंडों में iPhone पर ट्रांसफर होंगी फोटो-वीडियो, मिलेगा ये नया फीचर

Xiaomi यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब iPhone यूजर्स को फोटो और वीडियो भेजने के लिए किसी थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी. HyperOS 3 अपडेट के साथ Xiaomi फोन में AirDrop जैसा फीचर मिलने जा रहा है, जिससे कुछ ही सेकंड में Android से iPhone पर फाइल ट्रांसफर हो सकेगी.

---विज्ञापन---

Xiaomi AirDrop Feature: आज के समय में एंड्रॉयड और iPhone यूजर्स के बीच फाइल शेयर करना हमेशा से थोड़ा झंझट वाला काम रहा है. अक्सर फोटो, वीडियो या बड़े डॉक्यूमेंट भेजने के लिए थर्ड पार्टी ऐप्स का सहारा लेना पड़ता था. लेकिन अब Xiaomi यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है. कंपनी अपने नए HyperOS 3 अपडेट के साथ ऐसा फीचर लेकर आ रही है, जिसकी मदद से iPhone और Xiaomi फोन के बीच फाइल ट्रांसफर पहले से कहीं ज्यादा आसान और तेज हो जाएगा.

Xiaomi यूजर्स को मिलेगा AirDrop जैसा अनुभव

Google Pixel 10 Series के बाद अब Xiaomi भी उन एंड्रॉयड ब्रांड्स की लिस्ट में शामिल हो गया है, जो Quick Share के जरिए AirDrop जैसी सुविधा देने जा रहे हैं. कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि HyperOS 3 अपडेट में यह फीचर शामिल होगा. इसके जरिए Xiaomi यूजर्स सीधे iPhone, iPad और अन्य Apple डिवाइसेज के साथ फोटो, वीडियो और दूसरी फाइलें तेजी से शेयर कर सकेंगे.

---विज्ञापन---

Xiaomi 17T Pro में सबसे पहले मिलेगा फीचर

कंपनी ने बताया है कि यह सुविधा सबसे पहले हाल ही में लॉन्च हुए Xiaomi 17T Pro स्मार्टफोन में उपलब्ध होगी. Xiaomi ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट शेयर कर इस फीचर की जानकारी दी है. हालांकि फिलहाल कंपनी ने यह नहीं बताया है कि पुराने Xiaomi स्मार्टफोन्स को यह फीचर कब मिलेगा.

ये भी पढ़ें- जून में मचेगा स्मार्टफोन धमाका! 9000mAh बैटरी से लेकर 165Hz डिस्प्ले तक, आ रहे हैं ये धांसू फोन

---विज्ञापन---

वीडियो में दिखा फास्ट फाइल ट्रांसफर

Xiaomi HyperOS के आधिकारिक अकाउंट से शेयर किए गए 15 सेकंड के वीडियो में इस फीचर का डेमो भी दिखाया गया है. वीडियो में Xiaomi 17T Pro से एक फोटो कुछ ही सेकंड में iPhone पर ट्रांसफर होती नजर आती है. इससे साफ है कि फाइल शेयरिंग का अनुभव पहले की तुलना में कहीं ज्यादा स्मूद और तेज होने वाला है.

Android 16 आधारित HyperOS 3 में आएगा अपडेट

यह नया फीचर Android 16 पर आधारित HyperOS 3 अपडेट का हिस्सा होगा. अपडेट मिलने के बाद Xiaomi डिवाइसेज AirDrop के जरिए Apple इकोसिस्टम के साथ आसानी से कनेक्ट हो पाएंगे. इससे एंड्रॉयड और iOS यूजर्स के बीच डेटा शेयरिंग की बड़ी समस्या काफी हद तक खत्म हो सकती है.

---विज्ञापन---

क्रॉस-प्लेटफॉर्म शेयरिंग होगी आसान

अब तक AirDrop केवल Apple डिवाइसेज तक सीमित था. एंड्रॉयड यूजर्स को फाइल ट्रांसफर के लिए अलग-अलग ऐप्स या क्लाउड सर्विस का इस्तेमाल करना पड़ता था. लेकिन अब Pixel, Samsung, Oppo और Xiaomi जैसी कंपनियां इस तरह के फीचर देकर एंड्रॉयड और Apple डिवाइसेज के बीच की दूरी कम करने की कोशिश कर रही हैं.

Samsung और Oppo पहले ही दे चुके हैं सुविधा

Samsung ने इस साल की शुरुआत में Galaxy S26 Series में AirDrop स्टाइल फाइल शेयरिंग फीचर जोड़ा था. वहीं Oppo Find X9 Series कंपनी का पहला स्मार्टफोन बना, जिसमें Quick Share के जरिए AirDrop जैसी सुविधा दी गई. अब Xiaomi भी इसी राह पर चलते हुए अपने यूजर्स को बेहतर क्रॉस-प्लेटफॉर्म अनुभव देने जा रही है.

---विज्ञापन---

पुराने Xiaomi फोन्स को कब मिलेगा अपडेट?

फिलहाल कंपनी ने पुराने Xiaomi स्मार्टफोन्स के लिए इस फीचर की उपलब्धता को लेकर कोई टाइमलाइन जारी नहीं की है. हालांकि उम्मीद की जा रही है कि आने वाले महीनों में HyperOS 3 अपडेट के साथ यह सुविधा अन्य समर्थित डिवाइसेज तक भी पहुंचाई जाएगी. ऐसे में Xiaomi यूजर्स जल्द ही iPhone यूजर्स की तरह तेज और आसान फाइल शेयरिंग का आनंद ले सकेंगे.

ये भी पढ़ें- भारत में iPhone 17 Pro Max खरीदने के लिए कितने दिन काम करना होगा? जानकर चौंक जाएंगे आप

---विज्ञापन---
First published on: Jun 02, 2026 04:21 PM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola