Jio vs Airtel: किस कंपनी का Unlimited 5G प्लान है ज्यादा सस्ता? यहां देखें पूरा हिसाब
Jio और Airtel के बीच सस्ते Unlimited 5G प्लान को लेकर जबरदस्त मुकाबला चल रहा है. कोई 198 रुपये में अनलिमिटेड 5G दे रहा है तो कोई OTT और प्रीमियम बेनिफिट्स के साथ लंबी वैलिडिटी ऑफर कर रहा है. अगर आप भी कम कीमत में सबसे बेस्ट 5G प्लान ढूंढ रहे हैं, तो यहां जानिए दोनों कंपनियों के सभी प्लान्स की पूरी तुलना और किसका प्लान आपके लिए ज्यादा फायदे का सौदा साबित हो सकता है.
Jio vs Airtel: भारत में 5G इंटरनेट अब तेजी से लोगों की जरूरत बन चुका है. वीडियो स्ट्रीमिंग, ऑनलाइन गेमिंग, वर्क फ्रॉम होम और सोशल मीडिया के बढ़ते इस्तेमाल के बीच हर कोई ऐसा प्लान चाहता है जिसमें तेज इंटरनेट के साथ ज्यादा वैलिडिटी और कम कीमत मिले. यही वजह है कि Reliance Jio और Bharti Airtel के बीच 5G प्लान्स को लेकर जबरदस्त मुकाबला देखने को मिल रहा है.
दोनों कंपनियां अपने ग्राहकों को Unlimited 5G Data के साथ कई आकर्षक फायदे दे रही हैं. लेकिन सवाल यह है कि कम बजट में कौन-सी कंपनी ज्यादा फायदा दे रही है? अगर आप भी नया रिचार्ज करवाने की सोच रहे हैं और समझ नहीं पा रहे कि Jio बेहतर है या Airtel, तो यहां हम दोनों कंपनियों के सभी Unlimited 5G प्लान्स की आसान भाषा में तुलना कर रहे हैं.
Jio का सबसे सस्ता Unlimited 5G प्लान
Reliance Jio अपने ग्राहकों को सबसे कम कीमत में Unlimited 5G Data ऑफर कर रही है. कंपनी का सबसे सस्ता 5G प्लान 198 रुपये का है. इस प्लान में 14 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. साथ ही Unlimited Calling और रोज 100 SMS भी दिए जाते हैं.इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें Unlimited 5G इंटरनेट का फायदा मिलता है. ऐसे यूजर्स जो कम पैसे खर्च करके हाई-स्पीड इंटरनेट चाहते हैं, उनके लिए यह प्लान काफी किफायती माना जा रहा है.
अगर Airtel की बात करें तो कंपनी का सबसे सस्ता Unlimited 5G प्लान 349 रुपये से शुरू होता है. इस प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है. इसके साथ Unlimited Calling और रोज 100 SMS का फायदा भी मिलता है. हालांकि Airtel का शुरुआती प्लान Jio से महंगा जरूर है, लेकिन इसकी वैलिडिटी ज्यादा है. ऐसे में जिन लोगों को लंबी वैलिडिटी चाहिए, उनके लिए यह प्लान अच्छा विकल्प हो सकता है.
Airtel के सभी Unlimited 5G प्लान
प्लान
डेटा
वैलिडिटी
खास बेनिफिट
₹3599
Unlimited 5G + 2GB/दिन
365 दिन
Adobe Express Premium
₹3999
Unlimited 5G + 2.5GB/दिन
365 दिन
JioHotstar Mobile 1 साल
₹1199
Unlimited 5G + 2.5GB/दिन
84 दिन
Amazon Prime Lite + SonyLIV
₹979
Unlimited 5G + 2GB/दिन
84 दिन
SonyLIV + 20 OTTs
₹838
Unlimited 5G + 3GB/दिन
56 दिन
Amazon Prime Lite
₹649
Unlimited 5G + 2GB/दिन
56 दिन
Adobe Express Premium
₹449
Unlimited 5G + 4GB/दिन
28 दिन
JioHotstar Mobile + Google One
₹429
Unlimited 5G + 2.5GB/दिन
1 महीना
Adobe Express Premium
₹379
Unlimited 5G + 2GB/दिन
1 महीना
Google One
₹349
Unlimited 5G + 1.5GB/दिन
28 दिन
Adobe Express Premium
आखिर किसका प्लान ज्यादा फायदेमंद?
अगर सिर्फ कम कीमत की बात करें तो Jio फिलहाल Airtel से ज्यादा सस्ता Unlimited 5G प्लान दे रही है. खासकर 198 रुपये वाला प्लान बजट यूजर्स के लिए काफी आकर्षक है. वहीं Airtel अपने प्लान्स में ज्यादा वैलिडिटी और कुछ प्रीमियम बेनिफिट्स देने की कोशिश कर रही है. जिन लोगों को OTT Apps, Gaming और एक्स्ट्रा बेनिफिट्स चाहिए, उनके लिए दोनों कंपनियों के अलग-अलग प्लान मौजूद हैं. वहीं अगर आपका फोकस सिर्फ कम पैसे में Unlimited 5G इस्तेमाल करना है, तो Jio फिलहाल ज्यादा किफायती दिखाई देती है.

---विज्ञापन---