Winter में जरूर खरीदें 4 जबरदस्त Gadgets, कीमत 219 रुपये से शुरू
Winter Gadgets Under 1000: क्या आप भी सर्दी से बचने के लिए सस्ते गैजेट्स की तलाश कर रहे हैं? तो आज हम आपके लिए 4 बेस्ट ऑप्शन लाएं हैं।
Edited By Sameer Saini

Edited By Sameer Saini

Winter Gadgets Under 1000: दिल्ली नोएडा समेत देश के कई हिस्सों में अब कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। ऐसे में सर्दी से खुद का बचाव बेहद जरूरी हो गया है। घर में भी हम अब गर्म पानी के लिए गीजर का यूज करने लगे हैं। साथ ही खुद को गर्म रखने के लिए कई गैजेट्स और हीटर का इस्तेमाल कर रहे हैं लेकिन क्या हो अगर आपको सस्ते में सर्दी से छुटकारा मिल जाए। जी हां, आज हम आपके लिए ऐसे ही कुछ कूल विंटर गैजेट्स की एक लिस्ट लेकर आए हैं जो आपको सर्दी से बचाएंगे…
हाथों को ठंड से बचाने के लिए हम में से बहुत से लोग ग्लव्स का यूज करते हैं लेकिन ग्लव्स पहन कर फोन यूज करना काफी मुश्किल है। आपकी इसी समस्या को दूर करने के लिए हम आपके लिए ऐसे ग्लव्स लाए हैं जिन्हें पहन कर आप फोन भी यूज कर सकते हैं। खास बात यह है कि इनकी कीमत भी सिर्फ 219 रुपये है।
वीडियो में भी देखें Winter Gadgets
इन हीटिंग सॉक्स से इस बार ठंड को अलविदा कह दें। ये इनोवेटिव सॉक्स आपके पैर की उंगलियों को गर्म और आरामदायक रखने के लिए बिल्ट-इन हीटिंग एलिमेंट्स से लैस हैं। आउटडोर एक्टिविटीज हों या कहीं बाहर जाना हो आप इन्हें किसी भी वक्त वियर कर सकते हैं। इसलिए सर्दियों में आपके पास भी हीटिंग सॉक्स जरूर होने चाहिए। इनकी कीमत भी सिर्फ 499 रुपये है।
ये भी पढ़ें : एक महीने में 71 लाख WhatsApp अकाउंट्स बैन
विंटर स्पोर्ट्स लवर्स के लिए, एंटी-फॉग ग्लासेज एक गेम-चेंजर गैजेट है। इन्हें खास तौर पर फॉगिंग को रोकने के लिए डिजाइन किया गया है, ये चश्मे स्कीइंग, स्नोबोर्डिंग या किसी भी एक्सटर्नल एक्टिविटीज में शामिल होने के दौरान क्लियर विजन देता है। इनकी कीमत भी सिर्फ 249 रुपये है।
वीडियो में देखें Best Portable Room Heater Under 1000
नार्मल कंबल तो हम सभी के घर में मिल जाएगा लेकिन क्या आप हीटिंग ब्लैंकेट के बारे में जानते हैं? ये इलेक्ट्रिक कंबल अडजस्टेबले हीट सेटिंग्स के साथ आते हैं, जिससे आप अपने शरीर को गर्म रख सकते हैं। ये आपके कम्फर्ट लेवल को एक कदम ऊपर ले जाता है। हर घर में ऐसा हीटिंग ब्लैंकेट जरूर होना चाहिए। खासकर बुजुर्ग लोगों के लिए ये एक शानदार गैजेट हो सकता है। हालांकि इस हीटिंग ब्लैंकेट की कीमत 949 रुपये है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: