Meta to Launch First SmartWatch Soon: सोशल मीडिया और वर्चुअल दुनिया पर राज करने वाली Meta अब आपके हाथ की कलाई तक पहुंचने की तैयारी में है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी जल्द ही अपनी पहली स्मार्टवॉच लॉन्च कर सकती है. अगर ऐसा होता है, तो Meta सीधे Apple, Samsung और अन्य बड़ी कंपनियों को टक्कर देती नजर आएगी. आइए जानते हैं Meta की इस अपकमिंग स्मार्टवॉच से जुड़ी सभी अहम जानकारी.
Meta की पहली स्मार्टवॉच पर काम जारी
लेटेस्ट रिपोर्ट्स के अनुसार, Meta अपने वियरेबल हार्डवेयर पोर्टफोलियो को बढ़ाने की योजना बना रही है. कंपनी इस साल के अंत तक अपनी पहली स्मार्टवॉच पेश कर सकती है. यह स्मार्टवॉच बाकी स्मार्टवॉच की तरह हेल्थ ट्रैकिंग और फिटनेस से जुड़े जरूरी फीचर्स के साथ आ सकती है. अभी तक Meta अपने हार्डवेयर लाइनअप में स्मार्ट ग्लासेस और मिक्स्ड-रियलिटी हेडसेट ही पेश करता रहा है.
कोडनेम Malibu 2, साथ आ सकते हैं नए स्मार्ट ग्लासेस
The Information की रिपोर्ट (via The Verge) के मुताबिक, Meta के इस प्रोजेक्ट का कोडनेम Malibu 2 रखा गया है. कहा जा रहा है कि कंपनी इस स्मार्टवॉच को अपने अपडेटेड Ray-Ban Display स्मार्ट ग्लासेस के साथ लॉन्च कर सकती है. इससे Meta अपने वियरेबल इकोसिस्टम को और मजबूत करना चाहता है.
पहले भी आ चुकी है स्मार्टवॉच की चर्चा
यह पहली बार नहीं है जब Meta स्मार्टवॉच पर काम कर रहा है. इससे पहले भी कंपनी ने एक रिस्ट-वियरेबल डिवाइस के कई प्रोटोटाइप तैयार किए थे. हालांकि, साल 2022 में तकनीकी समस्याओं की वजह से उस प्रोजेक्ट को बंद कर दिया गया था. अब एक बार फिर कंपनी इस सेगमेंट में वापसी की तैयारी कर रही है.
AR और MR स्ट्रैटेजी पर भी फोकस
Meta फिलहाल Augmented Reality (AR) और Mixed Reality (MR) टेक्नोलॉजी पर भी तेजी से काम कर रहा है. कंपनी के कई AR और MR डिवाइस डेवलपमेंट स्टेज में हैं. वहीं, Phoenix नाम के मिक्स्ड-रियलिटी ग्लासेस प्रोजेक्ट को साल 2027 तक के लिए टाल दिया गया है.
बड़ी कंपनियों को मिल सकती है कड़ी टक्कर
अगर Meta की स्मार्टवॉच लॉन्च होती है, तो यह Apple, Samsung, Google और Fitbit जैसे ब्रांड्स के लिए नई चुनौती बन सकती है. खासतौर पर Meta के स्मार्ट ग्लासेस पहले से ही मार्केट में अपनी जगह बना रहे हैं, ऐसे में कंपनी वियरेबल सेगमेंट में बड़ा खिलाड़ी बन सकती है.
AI और हेल्थ फीचर्स की मिल सकती है सुविधा
फिलहाल कंपनी ने इस स्मार्टवॉच के फीचर्स को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की है. लेकिन माना जा रहा है कि इसमें एडवांस हेल्थ ट्रैकिंग के साथ-साथ AI से जुड़े स्मार्ट फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं. लॉन्च डेट को लेकर भी अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.
ये भी पढ़ें- WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी! आ गया कमाल का नया फीचर, जानें क्या है खास