Facebook’s Creator Fast Track Program: अगर आप कंटेंट क्रिएटर हैं और सोशल मीडिया से कमाई बढ़ाने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए बड़ी खबर है. Meta के Facebook ने Creator Fast Track नाम का नया प्रोग्राम लॉन्च किया है, जो क्रिएटर्स को तेजी से ग्रो करने और कमाने का मौका देता है. इस पहल के तहत कंपनी तीन महीने तक गारंटीड कमाई और ज्यादा रीच का वादा कर रही है, जिससे नए और पुराने दोनों तरह के क्रिएटर्स को बड़ा फायदा मिल सकता है.
क्या है Creator Fast Track प्रोग्राम
Facebook का यह नया प्रोग्राम खास तौर पर उन क्रिएटर्स के लिए बनाया गया है, जो प्लेटफॉर्म पर नए हैं या फिर दोबारा एक्टिव होना चाहते हैं. इसका मकसद क्रिएटर्स को जल्दी ऑडियंस बनाने में मदद करना है. इसके तहत योग्य रील्स को ज्यादा रीच दी जाएगी, जिससे फॉलोअर्स तेजी से बढ़ सकें. साथ ही, तीन महीने तक गारंटीड पेमेंट भी दी जाएगी.
कितनी होगी कमाई, किसे मिलेगा फायदा
इस प्रोग्राम में कमाई आपके फॉलोअर्स पर निर्भर करती है. जिन क्रिएटर्स के Instagram, TikTok या YouTube पर कम से कम 1 लाख फॉलोअर्स हैं, उन्हें हर महीने 1,000 डॉलर मिल सकते हैं. वहीं, जिनके 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, वे हर महीने 3,000 डॉलर (लगभगा 2 लाख 78 हजार) तक कमा सकते हैं. इसके अलावा, पार्टिसिपेंट्स को Facebook Content Monetization का एक्सेस भी मिल जाता है, जिससे प्रोग्राम खत्म होने के बाद भी कमाई जारी रह सकती है.
Facebook का क्रिएटर इकोनॉमी पर फोकस
Facebook ने बताया कि वह लगातार क्रिएटर इकोनॉमी में इनवेस्टमेंट बढ़ा रहा है. साल 2025 में कंपनी ने करीब 3 बिलियन डॉलर क्रिएटर्स को दिए, जो पिछले साल के मुकाबले 35% ज्यादा है. इनमें से 60% कमाई Reels से हुई, जबकि बाकी कमाई स्टोरीज, फोटो और टेक्स्ट पोस्ट से आई. साथ ही, 10,000 डॉलर से ज्यादा कमाने वाले क्रिएटर्स की संख्या में भी 30% से ज्यादा बढ़ोतरी हुई है.
कमाई के नए तरीके और मौके
Meta का कहना है कि अब कमाई सिर्फ वीडियो तक सीमित नहीं है. क्रिएटर्स शॉर्ट और लॉन्ग वीडियो, स्टोरीज, फोटो और टेक्स्ट पोस्ट के जरिए भी पैसे कमा सकते हैं. इसका मतलब है कि हर तरह के कंटेंट बनाने वाले लोगों के लिए अब कमाई के नए रास्ते खुल गए हैं.
नए मैट्रिक्स से मिलेगा बेहतर कंट्रोल
क्रिएटर्स की मदद के लिए Facebook ने कुछ नए मैट्रिक्स भी पेश किए हैं. इसमें Qualified Views शामिल हैं, जो बताते हैं कि कौन-से व्यूज से कमाई होगी. Earnings Rate से यह समझ आता है कि हर 1,000 व्यूज पर कितनी कमाई हो रही है. वहीं Non-Qualified Views यह बताता है कि किन वजहों से कुछ व्यूज से कमाई नहीं हो पाती. इससे क्रिएटर्स अपने कंटेंट को और बेहतर बना सकते हैं.
इस प्रोग्राम से कैसे जुड़े?
Facebook Content Monetization फिलहाल इनवाइट-ओनली है, यानी हर कोई सीधे इसमें शामिल नहीं हो सकता. हालांकि, जो क्रिएटर्स इसमें रुचि रखते हैं, वे अपने मोबाइल ऐप के Professional Dashboard में जाकर Monetization टैब के अंदर Content Monetization सेक्शन में Interest Form भर सकते हैं. इससे उन्हें भविष्य में इस प्रोग्राम का हिस्सा बनने का मौका मिल सकता है.
ये भी पढ़ें- अब Instagram पर भेजें Robot या Demon की आवाज में वॉइस नोट्स! इन 8 नए इफेक्ट्स से मजेदार बनाएं चैट
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
1 day agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
2 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines