Jio Diwali Offer: देश की सबसे प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो की ओर से दिवाली ऑफर के तहत मुफ्त इंटरनेट की सुविधा दी जा रही है। कंपनी ने सितंबर में ही एयरफाइबर के साथ 1 साल के लिए मुफ्त इंटरनेट प्लान को पेश किया था। वहीं, दिवाली से पहले जियो की ओर से कई खास प्लानों को पेश किया जा चुका है। इनमें से एक बेहद सस्ता प्लान है जो अपने ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा प्लान ऑफर कर रहा है। ऐसे में ग्राहकों के पास मौका है कि वो कम कीमत में ज्यादा इंटरनेट का इस्तेमाल कर सकते हैं।
आज हम आपको जियो के एक ऐसे लेटेस्ट रिचार्ज प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो उन यूजर्स के लिए बेस्ट है जिनके लिए फोन में रिचार्ज करवाने का मतलब अधिक डेटा का इस्तेमाल करना होता है। आइए आपको जियो के 101 रुपये वाले प्लान के बारे में विस्तार से बताते हैं।
BSNL से लेकर एयरटेल और Vi को मिलेगी टक्कर
जियो के सस्ते रिचार्ज प्लान से BSNL, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया जैसी टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर मिल सकती है। जिया का किफायती डेटा प्लान कम कीमत में अनलिमिटेड 5जी डेटा की सुविधा प्रदान कर रहा है। आप सिर्फ 101 रुपये खर्च करके अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Diwali से पहले Airtel का धमाका! आ गया 365 दिनों वाला सस्ता रिचार्ज प्लान
ये है ट्रू अनलिमिटेड अपग्रेड प्लान
जियो का 101 रुपये वाला प्लान, ट्रू अनलिमिटेड अपग्रेड्स प्लान के तहत पेश किया जा चुका है। इसका अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा सिर्फ वो यूजर्स उठा सकते हैं जिनके क्षेत्र में जियो की 5जी नेटवर्क की कनेक्टिविटी उपलब्ध है। प्लान के साथ 101 रुपये में 6GB डेटा को 4G कनेक्टिविटी के साथ दिया जा रहा है। ट्रू अनलिमिटेड अपग्रेड्स प्लान होने के कारण इसका इस प्लान को आप चुनिंदा रिचार्ज प्लान के साथ इस्तेमाल कर सकते हैं।
चुनिंदा रिचार्ज के साथ कर सकेंगे इस्तेमाल
हर दिन 1 से 1.5 जीबी डेटा प्रदान करने वाले प्लान के साथ आप 101 रुपये के रिचार्ज प्लान को अपना सकते हैं। ऐसे प्लान जिनके साथ प्रतिदिन 1.5 जीबी डेटा का बेनिफिट मिलता है और वैधता करीब 2 महीने की होती है, उसके साथ यूजर्स 101 रुपये का प्लान एड कर सकते हैं।
किन यूजर्स के लिए फायदेमंद रहेगा 101 का रिचार्ज प्लान?
ऐसे यूजर्स जिनके लिए हर दिन 1 से 1.5 जीबी डेटा का खपत करना बहुत आसान है और अधिक इंटरनेट की जरूरत पड़ती है तो वो 101 रुपये का प्लान अपनाकर अतिरिक्त डेटा का इस्तेमाल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Reliance Jio: 84 या 98 दिनों वाले रिचार्ज प्लान में कौन सा रहेगा बेस्ट
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
19 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines