Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

गैजेट्स

जल्द ही भारत में लॉन्च होगा iPhone 18 Pro और 18 Pro Max, जानें संभावित कीमत, फीचर्स और बहुत कुछ

iPhone 18 Pro को लेकर बड़े लीक्स सामने आ रहे हैं. नए डिजाइन, ज्यादा पावरफुल चिप और दमदार कैमरा अपग्रेड के साथ Apple इस बार फिर से मार्केट में तहलका मचाने की तैयारी में है. इतना ही नहीं, इसके साथ कंपनी अपना पहला फोल्डेबल iPhone भी लॉन्च कर सकती है.

Author
Written By: Mikita Acharya Updated: Mar 27, 2026 11:28
iPhone 18 Pro के फीचर्स हुए लीक. (Photo-Apple Club/X)

iPhone 18 Pro leaks: iPhone 17 सीरीज की जबरदस्त सफलता के बाद अब सभी की नजरें Apple के अगले फ्लैगशिप पर टिकी हैं. iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को लेकर लगातार नए लीक्स और चर्चाएं सामने आ रही हैं. कहा जा रहा है कि इस बार Apple सिर्फ छोटे-मोटे बदलाव नहीं, बल्कि कुछ बड़े अपग्रेड देने की तैयारी में है. डिजाइन से लेकर परफॉर्मेंस और कैमरा तक, इस अपकमिंग सीरीज में क्या खास हो सकता है.

iPhone 18 Pro का डिजाइन और कलर

डिजाइन के मामले में Apple ज्यादा बड़ा बदलाव नहीं कर सकता. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी iPhone 17 Pro की तरह ही एल्यूमिनियम फ्रेम का इस्तेमाल जारी रख सकती है. हालांकि, इस बार बैक पैनल में थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है, जहां ड्यूल-टोन की जगह यूनिफाइड ग्लास फिनिश दी जा सकती है. iPhone 18 Pro Max थोड़ा मोटा हो सकता है, जिसकी मोटाई करीब 8.8mm बताई जा रही है. वहीं कलर ऑप्शन्स की बात करें तो Burgundy, Purple और Coffee Brown जैसे नए रंग टेस्ट किए जा रहे हैं, जिनमें Burgundy के लॉन्च होने की सबसे ज्यादा संभावना है.

---विज्ञापन---

डिस्प्ले में क्या होगा नया

शुरुआती रिपोर्ट्स में कहा गया था कि Apple Dynamic Island को हटा सकता है, लेकिन अब नई जानकारी के अनुसार कंपनी इसे पूरी तरह हटाने की बजाय छोटा कर सकती है. इससे स्क्रीन का इस्तेमाल थोड़ा और बढ़ जाएगा. iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और Pro Max में 6.9 इंच का OLED डिस्प्ले मिल सकता है. दोनों में 120Hz ProMotion रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलने की उम्मीद है, जिससे स्क्रॉलिंग और गेमिंग स्मूद रहेगी.

परफॉर्मेंस और बैटरी अपग्रेड

परफॉर्मेंस के मामले में iPhone 18 Pro सीरीज में नया A20 Pro चिपसेट देखने को मिल सकता है, जिसे 2nm टेक्नोलॉजी पर तैयार किया जाएगा. कहा जा रहा है कि यह चिप पिछले मॉडल के मुकाबले करीब 15% ज्यादा तेज और 30% ज्यादा पावर एफिशिएंट हो सकती है. बैटरी की बात करें तो iPhone 18 Pro Max में बड़ी बैटरी मिल सकती है, जो करीब 5100mAh से 5200mAh के बीच हो सकती है. इससे बैटरी बैकअप पहले से बेहतर होने की उम्मीद है.

---विज्ञापन---

कैमरा में क्या बदलाव मिलेंगे

कैमरा सेटअप में ज्यादा बदलाव की उम्मीद नहीं है. iPhone 18 Pro में 48MP का प्राइमरी, 48MP का अल्ट्रावाइड और 48MP का टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है, जैसा कि पिछले मॉडल में देखा गया था. हालांकि, इस बार कंपनी मेन कैमरा में वेरिएबल अपर्चर दे सकती है, जिससे यूजर्स को फोटो क्लिक करते समय ज्यादा कंट्रोल मिलेगा. साथ ही, Samsung का नया इमेज सेंसर इस्तेमाल किया जा सकता है, जो फोटो क्वालिटी को और बेहतर बनाएगा.

लॉन्च और संभावित कीमत

iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max को इस साल सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है. खास बात यह है कि इन फोन्स के साथ Apple अपना पहला फोल्डेबल iPhone भी पेश कर सकता है. कीमत की बात करें तो अभी कोई पक्की जानकारी नहीं है, लेकिन उम्मीद है कि कंपनी पिछले साल की तरह ही कीमत रख सकती है. भारत में iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत 1,34,900 रुपये थी, ऐसे में नई सीरीज भी इसी रेंज में आ सकती है.

क्या iPhone 18 का बेस मॉडल आएगा

रिपोर्ट्स में यह भी कहा जा रहा है कि Apple इस बार अपने फॉल इवेंट में बेस iPhone 18 लॉन्च नहीं करेगा. इसकी बजाय कंपनी इसे 2027 की शुरुआत में पेश कर सकती है. यानी इस साल फोकस सिर्फ Pro मॉडल्स और नए इनोवेशन पर रहेगा.

कुल मिलाकर iPhone 18 Pro सीरीज बड़े बदलावों के बजाय स्मार्ट अपग्रेड्स के साथ आ सकती है. डिजाइन में हल्का बदलाव, बेहतर परफॉर्मेंस, अपग्रेडेड कैमरा और नई टेक्नोलॉजी इसे एक प्रीमियम एक्सपीरियंस बना सकते हैं. अब देखना दिलचस्प होगा कि लॉन्च के समय Apple इन अफवाहों में से किन-किन बातों को सच साबित करता है.

ये भी पढ़ें- iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! WhatsApp ने लॉन्च किए ये शानदार फीचर्स

First published on: Mar 27, 2026 11:24 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.