OpenAI ने अचानक बंद किया अपना AI वीडियो टूल Sora! वजह चौंकाने वाली

OpenAI ने अपने पॉपुलर AI वीडियो टूल Sora को बंद करने का बड़ा फैसला लिया है. Disney के साथ मीटिंग के तुरंत बाद उठाए गए इस कदम ने सभी को हैरान कर दिया है. आखिर क्यों बंद किया गया इतना चर्चित प्लेटफॉर्म और अब कंपनी किस दिशा में बढ़ रही है? जानिए पूरी कहानी.

Sora

OpenAI ने बंद किया अपना वीडियो टूल Sora.

विज्ञापन

OpenAI Sora Shutdown: AI की दुनिया में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है. OpenAI ने अपने चर्चित वीडियो जनरेशन प्लेटफॉर्म Sora को बंद करने का फैसला ले लिया है. यह वही टूल था जिसने टेक्स्ट से फिल्म जैसी क्वालिटी के वीडियो बनाने की वजह से काफी सुर्खियां बटोरी थीं. लेकिन अब कंपनी ने अचानक दिशा बदलते हुए इस प्रोजेक्ट को बंद करने का निर्णय लिया है, जिससे इंडस्ट्री में हलचल मच गई है.

Sora को बंद करने का फैसला

OpenAI ने तय किया है कि वह अपने पूरे प्लेटफॉर्म से वीडियो जनरेशन फीचर को हटा देगा. इसमें सिर्फ Sora ही नहीं, बल्कि डेवलपर API और ChatGPT में मिलने वाला वीडियो सपोर्ट भी शामिल है. कंपनी ने अपने कर्मचारियों को साफ कहा है कि वे साइड प्रोजेक्ट्स छोड़कर अब एंटरप्राइज प्रोडक्ट्स पर ध्यान दें.

विज्ञापन

Disney मीटिंग के बाद बड़ा कदम

रिपोर्ट्स के अनुसार, OpenAI ने Disney के साथ हुई मीटिंग के महज 30 मिनट के अंदर यह फैसला ले लिया. Disney पहले OpenAI में करीब 1 बिलियन डॉलर निवेश करने वाला था और Sora के जरिए Marvel और Star Wars जैसे किरदारों को जोड़ने की योजना थी. लेकिन इस अचानक फैसले के बाद यह डील आगे नहीं बढ़ पाई और कोई निवेश नहीं हुआ.

काफी पॉपुलर हुआ था Sora

Sora को 2024 की शुरुआत में पेश किया गया था और 2025 में इसे आम यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया. यह एक टेक्स्ट-टू-वीडियो टूल था, जो बेहद हाई क्वालिटी वीडियो बना सकता था. इसकी लोकप्रियता इतनी ज्यादा थी कि कंपनी के GPU तक ओवरलोड होने लगे थे, जिसके चलते यूसेज लिमिट लगानी पड़ी.

बंद करने के पीछे वजह

Sora को चलाने के लिए बहुत ज्यादा कंप्यूटिंग पावर की जरूरत पड़ती थी. OpenAI अब उसी संसाधन को दूसरे प्रोडक्टिव टूल्स में लगाना चाहता है. इसके अलावा, कंपनी को Anthropic जैसी कंपनियों से कड़ी प्रतिस्पर्धा मिल रही है, खासकर एंटरप्राइज मार्केट में.

विज्ञापन

घाटा और इन्वेस्टमेंट की चुनौती

OpenAI को इस साल करीब 14 बिलियन डॉलर तक के नुकसान का अनुमान है. ऐसे में कंपनी नए निवेशकों को आकर्षित करने के लिए बेहतर रिटर्न और नए ChatGPT मॉडल्स का अर्ली एक्सेस ऑफर कर रही है. साथ ही, यह भी खबर है कि कंपनी जल्द ही IPO लाने की तैयारी कर रही है.

बता दें, OpenAI अब एक सुपर एप पर काम कर रही है, जिसमें ChatGPT, Codex और AI ब्राउजर Atlas को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाने की योजना है.

विज्ञापन

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ