iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! WhatsApp ने लॉन्च किए ये शानदार फीचर्स, जानिए क्या मिला

WhatsApp का नया अपडेट iPhone यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है. अब एक ही फोन में दो अकाउंट चलाने से लेकर AI फोटो एडिटिंग और स्मार्ट स्टिकर्स तक, ये फीचर्स आपकी चैटिंग का तरीका पूरी तरह बदल देंगे.

WhatsApp New Update

WhatsApp का बड़ा धमाका! (Photo-freepik)

विज्ञापन

WhatsApp new features For iPhone: WhatsApp लगातार अपने यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए नए-नए फीचर्स लाता रहता है. इस बार Meta ने ऐसा अपडेट पेश किया है जो खासतौर पर iPhone यूजर्स के लिए बड़ा गेमचेंजर साबित हो सकता है. अब एक ही iPhone में दो WhatsApp अकाउंट चलाने से लेकर स्मार्ट स्टोरेज और AI फीचर्स तक, इस अपडेट में कई ऐसे बदलाव शामिल हैं जो रोजमर्रा की चैटिंग को पहले से ज्यादा आसान और स्मार्ट बना देंगे.

iPhone में दो WhatsApp अकाउंट का सपोर्ट

अब iPhone यूजर्स के लिए सबसे बड़ी राहत यह है कि वे एक ही डिवाइस में दो अलग-अलग WhatsApp अकाउंट चला सकते हैं. इसका मतलब है कि आप अपना पर्सनल और वर्क अकाउंट एक ही फोन में बिना किसी झंझट के इस्तेमाल कर सकते हैं. यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए बेहद काम का है जो अलग-अलग कामों के लिए अलग नंबर इस्तेमाल करते हैं.

Advertisment

स्मार्ट स्टोरेज मैनेजमेंट

WhatsApp ने स्टोरेज को मैनेज करना भी आसान बना दिया है. अब यूजर्स सीधे चैट के अंदर जाकर बड़े फाइल्स और मीडिया को डिलीट कर सकते हैं, जबकि जरूरी मैसेज सुरक्षित रख सकते हैं. इससे फोन की स्टोरेज खाली करने में काफी आसानी होगी और बार-बार अलग से फाइल ढूंढने की जरूरत नहीं पड़ेगी.

Photo-WhatApp

मैसेज ट्रांसलेशन का नया फीचर

अब WhatsApp 19 अलग-अलग भाषाओं में मैसेज ट्रांसलेट करने की सुविधा दे रहा है, जिसमें जर्मन, चेक और उर्दू जैसी भाषाएं शामिल हैं. यह फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो अलग-अलग भाषाओं में बातचीत करते हैं. फिलहाल यह फीचर WhatsApp के Android बीटा वर्जन में उपलब्ध है.

Android और iPhone के बीच आसान ट्रांसफर

अब WhatsApp अकाउंट को Android से iPhone या iPhone से Android में ट्रांसफर करना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो गया है. यूजर्स बिना डेटा खोए अपने चैट, मीडिया और बाकी जानकारी को एक डिवाइस से दूसरे डिवाइस में आसानी से मूव कर सकते हैं.

विज्ञापन

Meta AI के नए फीचर्स

WhatsApp में Meta AI का इंटीग्रेशन अब और बेहतर हो गया है. यूजर्स अब चैट के अंदर ही अपनी फोटो एडिट कर सकते हैं. इसके साथ ही AI आपको रिप्लाई के लिए ऑटो सजेशन भी देगा, जिससे बातचीत करना और भी आसान और तेज हो जाएगा.

स्मार्ट स्टिकर्स

WhatsApp अब स्मार्ट स्टिकर्स भी लेकर आया है, जो आपके टाइप किए गए इमोजी के आधार पर अपने आप सजेस्ट होंगे. यानी जैसे ही आप कोई इमोजी डालेंगे, उसी भावना से जुड़े स्टिकर्स सामने आ जाएंगे, जिससे चैटिंग और ज्यादा एक्सप्रेसिव और मजेदार बन जाएगी.

विज्ञापन

WhatsApp का यह नया अपडेट यूजर्स के लिए कई सुविधाजनक और स्मार्ट फीचर्स लेकर आया है. चाहे बात मल्टीपल अकाउंट की हो, स्टोरेज मैनेजमेंट की या AI के इस्तेमाल की, हर बदलाव इस ऐप को और ज्यादा यूजर-फ्रेंडली बनाता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ