How to Track Price History of Flipkart-Amazon Sale: साल खत्म होने वाला है और अभी भी Flipkart और Amazon जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर सेल जारी है। इन जबरदस्त डील्स और ऑफर्स की वजह से लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जो सेल में आपको डील्स एंड ऑफर दिख रहे हैं वो सच में एक अच्छी डील है भी या नहीं? जी हां, कई बार कंपनियां पहले कीमतें ज्यादा दिखाती हैं और फिर बाद में उसे “डिस्काउंट” का नाम देकर उसे असली प्राइस से थोड़े कम दाम पर बेचती हैं।
ऐसे में किसी भी प्रोडक्ट को खरीदने से पहले प्राइस हिस्ट्री देखना बेहद जरूरी हो जाता है लेकिन किसी भी ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर Price History देखने को नहीं मिलती तो आप इसका कैसे पता लगा सकते हैं? तो आज हम आपको इसी के बारे में बताएंगे…
ऐसे करें प्राइस हिस्ट्री ट्रैक और जानें रियल प्राइस
आजकल मार्केट में कई ऐसे टूल्स आ गए हैं जिनकी मदद से आप ऑनलाइन प्राइस ट्रैक कर सकते हैं जिससे आपको किसी प्रोडक्ट का असली प्राइस और डिस्काउंट का पता चल जाता है। इनमें से एक पॉपुलर टूल Buyhatke ऐप है जिसकी मदद से आप किसी भी प्रोडक्ट की प्राइस हिस्ट्री जान सकते हैं और जान सकते हैं कि रियल में प्रोडक्ट कितना सस्ता हुआ है…
Buyhatke ऐप को कैसे करें यूज?
- इस हैक को यूज करने के लिए सबसे पहले अपने फोन में Buyhatke Online Shopping App को गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लें।
- इसके बाद उस प्रोडक्ट का नाम एंटर करें जिसे आप खरीदने की सोच रहे हैं। आप यहां प्रोडक्ट का लिंक भी डाल सकते हैं।
- ये ऐप इसके बाद आपको उस प्रोडक्ट की सारी जानकारी देगा, जिसमें आप सामान का पिछले कुछ महीनों में कितना प्राइस रहा ये ग्राफ में देख सकते हैं।
- इतना ही नहीं इस ऐप में एक अलर्ट फीचर भी दिया गया है, जिसे सेट करके आप अपनी पसंदीदा कीमत पर नोटिफिकेशन ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें : iOS 18.2 Update: लाखों iPhone यूजर्स को एप्पल का बड़ा तोहफा! आ गया ChatGPT और इतना कुछ
संबंधित खबरें
Debit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 hr agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 hrs agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
4 hrs agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
23 hrs agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
1 day agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
1 day agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
2 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
2 days agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines