हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

GST Reforms 2025: दिवाली से पहले सस्ते होंगे TV-AC, इन चीजें की भी कम होगी कीमत

GST में बदलाब के बाद सरकार ने टैक्स स्लैब घटाकर दो कर दिए है। वहीं इलेक्ट्रॉनिक्स पर टैक्स कम कर दिया गया है। ऐसे में दिवाली के पहले टीवी, ऐसी समेत कई प्रोडक्ट सस्ते हो जाएंगे।

विज्ञापन
दिवाली के पहले सस्ते होंगे कई प्रोडक्ट्स

त्योहारी सीजन शुरू होने से ठीक पहले केंद्र सरकार ने जीएसटी ढांचे में बड़ा सुधार किया है। अब महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान जैसे टीवी, एसी, वॉशिंग मशीन और फ्रिज पहले से सस्ते मिलेंगे। सरकार ने चार टैक्स स्लैब (5%, 12%, 18% और 28%) को घटाकर सिर्फ दो दरें 5% और 18% कर दी हैं। यह बदलाव 22 सितंबर 2025 से लागू होगा और इसका सीधा असर आम ग्राहकों की जेब पर पड़ेगा।

कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स होंगे सस्ते

नए GST ढांचे से घरेलू उपकरणों और टेक प्रोडक्ट्स की कीमतों में 6% से 10% तक की कमी आ सकती है। पहले इन प्रोडक्ट्स पर 28% टैक्स लगता था, जबकि अब सिर्फ 18% देना होगा। इससे एसी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन और बड़े स्क्रीन टीवी सस्ते हो जाएंगे और त्योहारी खरीदारी में लोगों को बड़ा फायदा मिलेगा।

एयर कंडीशनर पर राहत

अब एयर कंडीशनर खरीदते समय 28% की बजाय केवल 18% जीएसटी देना होगा। एक सामान्य एसी मॉडल पर ग्राहकों को करीब 1,500 से 2,500 रुपये तक की बचत हो सकती है। यानी इस दिवाली ठंडी हवा का मजा पहले से सस्ती कीमत पर मिलेगा।

विज्ञापन

वॉशिंग मशीन और रेफ्रिजरेटर

वॉशिंग मशीन और फ्रिज पर भी टैक्स 28% से घटकर 18% कर दिया गया है। कीमतें घटने से इनकी बिक्री में भी बढ़त की उम्मीद है। परिवारों के लिए यह त्योहारी सीजन अपग्रेड का बेहतरीन मौका साबित हो सकता है।

ये भी पढ़ें- GST रेट बदलाव के बाद लग्जरी गाड़ियां खरीदना हुआ महंगा, छोटी कार और बाइक होंगे सस्ते

विज्ञापन

बड़े टीवी मॉडल्स होंगे किफायती

32 इंच से बड़े टीवी पर अब सिर्फ 18% जीएसटी लगेगा। इंडस्ट्री का अनुमान है कि टैक्स कटौती से बड़े स्क्रीन टीवी की बिक्री 20% तक बढ़ सकती है। इसका सीधा फायदा दिवाली और नवरात्रि पर मिलने वाले ऑफर्स में ग्राहकों को होगा।

स्मार्टफोन और गैजेट्स पर असर

स्मार्टफोन और टैबलेट पर सीधे तौर पर टैक्स नहीं घटाया गया है। लेकिन मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि जीएसटी स्ट्रक्चर आसान होने और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में कीमतें घटने से गैजेट्स की कीमतों में भी 8% से 10% तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।

विज्ञापन

दिवाली शॉपिंग पर डबल फायदा

नवरात्रि से ठीक पहले लागू होने वाले नए जीएसटी दरों का सबसे बड़ा फायदा ग्राहकों को दिवाली शॉपिंग के दौरान मिलेगा। परंपरागत रूप से इस समय इलेक्ट्रॉनिक्स की बिक्री सबसे ज़्यादा होती है। ऐसे में टैक्स कटौती से इस बार ग्राहकों को बेहतरीन दाम पर टीवी, एसी और फ्रिज जैसे बड़े प्रोडक्ट्स मिलेंगे।

इंडस्ट्री को भी मिलेगा बूस्ट

यह बदलाव सिर्फ ग्राहकों के लिए ही राहत नहीं है, बल्कि इलेक्ट्रॉनिक्स और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स इंडस्ट्री के लिए भी बड़ा बूस्ट साबित होगा। बिक्री बढ़ने से कंपनियों को त्योहारी सीजन में रिकॉर्ड मुनाफे की उम्मीद है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- GST स्लैब बदलाव से शेयर बाजार में बूम, Sensex 700 अंक उछला, Nifty में 150 अंकों की बढ़त

संबंधित खबरें

Tags:
GST

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola