Google Chrome High-Risk Warning: क्या आप भी इंटरनेट ब्राउज़िंग के लिए गूगल क्रोम का यूज करते हैं तो अभी सावधान हो जाएं क्योंकि आप इस वक्त बड़े खतरे में हैं। हैकर्स आपके पर्सनल डाटा से लेकर ब्राउजर को पूरी तरह से क्रैश भी कर सकते हैं। जी हां, भारत सरकार की साइबर सुरक्षा एजेंसी, CERT-In यानी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पांस टीम ने Google Chrome यूजर्स के लिए एक हाई रिस्क वाली चेतावनी जारी की है।
इस वर्जन वाले यूजर्स खतरे में
अपने लेटेस्ट नोट- CIVN-2024-0085 में, CERT-In ने विंडोज और मैक दोनों ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए 122.0.6261.11/2 से पहले के Google Chrome वर्जन में मौजूद कई खामियों के बारे में बताया है। इन खामियों को सेवरिटी ऑफ हाई रेटिंग के साथ लिस्ट किया गया है, जो यूजर्स पर मंडरा रहे खतरे को दिखाता है।
हैकर्स सिस्टम कर सकते हैं कंट्रोल
CERT-In का Vulnerability नोट CIVN-2024-0085 Google Chrome ब्राउजर में खोजी गई कई खामियों को डिटेल में दिखाता है। हैकर्स इन खामियों का फायदा उठा कर सेंसिटिव डाटा चुराने के लिए यूज कर सकते हैं या यहां तक कि आपके सिस्टम पर पूरा कंट्रोल भी कर सकते हैं। सरकार द्वारा जारी Safety Note से यह भी पता चलता है कि ये खामियां Google Chrome के किस हिस्से में हैं आइये इसके बारे में भी जान लेते हैं…
ये भी पढ़ें : 40 हजार रुपये में भी मिल सकता है Apple IPhone 15, जान लें पूरा कैलकुलेशन
FedCM
जानकारी के मुताबिक, पहला बग “Use-after-free” फीचर के अंदर मिला है, जिसका यूज करके हैकर्स ब्राउजर की मेमोरी में हेरफेर कर सकते हैं, साथ ही इसके कोड भी एडिट कर सकते हैं।
JavaScript Engine, V8
Google Chrome के जावास्क्रिप्ट इंजन, V8 में “Out of bounds memory access” और “inappropriate implementation” से संबंधित खामियों को भी रिपोर्ट में बताया गया है। ये खामियां हैकर्स को खतरनाक कोड डालने या यहां तक की आपके ब्राउजर को पूरी तरह से क्रैश करने में सक्षम कर सकती है, जो काफी खतरनाक है।
ब्राउजर को फटाफट करें अपडेट
सीईआरटी-इन के अनुसार, हैकर्स आपके सिस्टम पर खास तरह से तैयार किए गए वेबपेज भेजकर इन खामियों का फायदा उठा सकते हैं। एक बार जब यूजर इस वेबपेज पर विजिट करता है, तो क्रोम के अंदर मौजूद खामियों का लाभ उठाकर हैकर्स कई तरह से आपके सिसटम पर अटैक कर सकते हैं। अगर आप भी गूगल क्रोम का यूज करते हैं तो अभी अपने ब्राउजर को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट कर लें।
संबंधित खबरें
WhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
9 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
14 hrs agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
16 hrs agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
2 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
3 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoविराट कोहली यूज करते हैं कौन-सा फोन? एक सेल्फी से खुला राज
4 days agoयूजर्स की मौज! Jio के इस ऑफर में फ्री मिल रहा 6 महीने का रिचार्ज
4 days agoAmazon या Flipkart किस सेल में ज्यादा सस्ता मिलेगा iPhone?
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines