Recharge Plan: केरल के वायनाड जिले में हुए भीषण लैंड स्लाइड के बाद अफेक्टेड एरियाज में कम्युनिकेशन सिस्टम को अच्छा करने और अफेक्टेड लोगों को सहायता प्रदान करने के लिए टेलीकॉम कंपनियां पूरी तरह से सक्रिय हो गई हैं। रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने संकट की इस घड़ी में प्रभावित लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया है।
बेहतर कनेक्टिविटी के लिए उठाए गए कदम :
BSNL
सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL ने वायनाड जिले के लैंड स्लाइड एफ्फेक्टेड इलाकों – चूरमाला और मुंडक्कई में 4G सर्विस चालू कर दी है। साथ ही, बिजली जाने पर भी टावर चलते रहें, इसके लिए डीजल इंजन की व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन और केरल सरकार के स्वास्थ्य विभाग के टोल-फ्री नंबरों के लिए भी तेज इंटरनेट कनेक्शन मुहैया कराया गया है।
Reliance Jio
राज्य की स्टेट डिसास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी के पर जियो ने एफ्फेक्टेड क्षेत्र में नेटवर्क कैपेसिटी बढ़ाने के लिए एक और टावर लगाया है। साथ ही, राहत और बचाव कार्यों में बेहतर कोआर्डिनेशन के लिए कंट्रोल रूम और राहत शिविरों तक अपना नेटवर्क पहुंचाया है।
यह भी पढ़े:WhatsApp के वो 5 सबसे धांसू फीचर जिसका आज हर कोई दीवाना, एक तो हिंदी में देता है जवाब
Recharge Plan: Airtel
एयरटेल ने उन प्रीपेड ग्राहकों को 3 दिन के लिए रोज 1GB फ्री मोबाइल डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 एसएमएस प्रतिदिन देने की घोषणा की है, जिनकी वैलिडिटी खत्म हो चुकी है। साथ ही, पोस्टपेड यूजर्स के लिए बिल पेमेंट की तारीख 30 दिन बढ़ा दी गई है ताकि उन्हें नेटवर्क की सुविधा बिना किसी रुकावट मिलती रहे। इसके अलावा, केरल में एयरटेल के सभी 52 रिटेल स्टोर्स को रिलीफ मटेरियल कलेक्शन सेंटर में बदल दिया गया है, जहां लोग रिलीफ मटेरियल जमा कर सकते हैं। इन्हें लोकल पुलिस को सौंप दिया जाएगा, जो वायनाड के अफेक्टेड कम्युनिटीज तक पहुंचाएगा।
Vodafone Idea (Vi)
Vi भी अपने यूजर्स को 7 दिनों के लिए रोजाना 1GB फ्री मोबाइल डेटा दे रहा है। यह ज्यादा डेटा यूजर्स के अकाउंट में अपने आप जुड़ जाएगा। साथ ही, कंपनी ने पोस्टपेड बिल पेमेंट की तारीख 10 दिन बढ़ा दी है। इससे उन लोगों को थोड़ी राहत मिलेगी जो इस आपदा से उबरने की कोशिश कर रहे हैं। Vi ने केरल भर में अपने सभी स्टोर्स को रिलीफ मटेरियल कलेक्शन सेंटर में बदल दिया है।
इस मुश्किल समय में टेलीकॉम कंपनियों का यह कदम सराहनीय है। इससे लोगों को आपस में जुड़े रहने और जरूरी जानकारी हासिल करने में मदद मिलेगी।
संबंधित खबरें
WhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
9 hrs agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
11 hrs agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
14 hrs agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
14 hrs agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
16 hrs agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
1 day agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
1 day agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
1 day agoJio का सबसे सस्ता 84 दिन वाला रिचार्ज! 126GB डेटा और 18 महीने Gemini Pro फ्री, बस इतनी है कीमत
1 day agoमैसेज भेजने के पैसे लेगा WhatsApp! 1 अक्टूबर से बदल जाएगा ये नियम, यूजर्स पर क्या असर?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines