WhatsApp के वो 5 सबसे धांसू फीचर जिसका आज हर कोई दीवाना, एक तो हिंदी में देता है जवाब

WhatsApp New Features: हाल ही में मेटा ने WhatsApp पर 5 सबसे जबरदस्त फीचर रोल आउट किए हैं। एक फीचर तो आपके सभी सवालों का जवाब हिंदी में दे सकता है। चलिए इसके बारे में जानें…

WhatsApp New Features

WhatsApp New Features: दुनिया भर में तीन बिलियन से ज्यादा मंथली एक्टिव यूजर्स के साथ, मेटा का WhatsApp दुनिया में सबसे पॉपुलर इंस्टेंट मैसेजिंग/कॉलिंग ऐप में से एक है। यह फ्री में इस्तेमाल किया जाने वाला ऐप सभी प्लैटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है और कंपनी इसमें लगातार नए-नए फीचर्स पेश करती रहती है। हाल के महीनों में, मेटा ने WhatsApp में कई नए फीचर्स पेश किए हैं, जिसमें लामा-बेस्ड चैटबॉट, इमेज जनरेटर और Favourite समेत कई फीचर्स शामिल हैं। चलिए ऐसे ही 5 जबरदस्त फीचर्स के बारे में जानते हैं जो हाल ही में ऐप पर आए हैं…

AI चैटबॉट जो हिंदी में देता है जवाब

मेटा ने हाल ही में अपने WhatsApp पर AI चैटबॉट को पेश किया है जो लार्ज लैंग्वेज मॉडल पर काम करता है। कंपनी ने इसे हाल ही में ऐड किया है जो हिंदी को भी समझ सकता है और जवाब दे सकता है। यह AI अवतार भी बना सकता है और मेटा ने कंफर्म किया है कि WhatsApp पर मेटा AI जल्द ही AI-बेस्ड इमेज एडिटिंग टूल फ्री में देगा।

Favourite टैब

व्हाट्सएप ने हाल ही में ऐप पर Favourite टैब पेश करते हुए एक नया अपडेट जारी किया है, जिससे यूजर्स रेगुलर चैट और इम्पोर्टेन्ट चैट को अलग अलग रख सकते हैं, जिसमें दोस्त और परिवार शामिल हो सकते हैं। इस फीचर से आप अपने पसंदीदा इंसान के साथ हमेशा कनेक्टेड रहेंगे।

वीडियो कॉलिंग में बदलाव

व्हाट्सएप कुछ समय से वीडियो कॉलिंग की सुविधा को और भी बेहतर करने पर काम कर रहा है और हाल ही में किए गए अपडेट के साथ, ऐप अब एक कॉल पर 32 लोगों को ऐड करने की सुविधा दे रहा है और ये सभी डिवाइस पर काम करता है। कंपनी ने ऐप पर ऑडियो के साथ स्क्रीन-शेयरिंग फीचर भी पेश किया है, जो दो लोगों के अलग होने पर वीडियो देखने के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाती है।

WhatsApp

ईवेंट

व्हाट्सएप पर कम्युनिटी टैब में भी कंपनी ने इवेंट्स को मैनेज करने के लिए एक कमाल का फीचर रोल आउट किया है। यहां आपको कई ऑप्शंस मिलते हैं जिससे आपका कोई भी इम्पोर्टेन्ट इवेंट मिस नहीं होगा। यह किसी बड़ी पार्टी या मीटअप इवेंट में आपकी मदद कर सकता है।

ग्रुप चैट फ़िल्टर  

व्हाट्सएप ने एक ग्रुप चैट फ़िल्टर भी पेश किया है, जो सभी व्हाट्सएप ग्रुप को एक ही जगह पर सिस्टेमेटिक और एक्सेस करना आसान बनाता है। यह नए Favourite टैब के जैसा ही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ