Flipkart Early Birds Deals Discount Offers: ई-कॉमर्स प्लेटफार्म फ्लिपकार्ट ने हाल ही में अपनी GOAT Sale का ऐलान किया था जो 20 जुलाई से शुरू हो रही है। इस सेल में मोबाइल से लेकर कई होम अप्लायंसेज पर बंपर छूट मिलने वाली है लेकिन ऐसा लग रहा है कि Flipkart के चोरी-छिपे एक और सेल शुरू कर दी है। जी हां, G.O.A.T सेल से पहले कंपनी ने प्लेटफॉर्म पर Flipkart Early Birds Sale शुरू की है। जानकारी के अनुसार ये सेल 15 जुलाई से लाइव है और 19 जुलाई तक चलेगी। वहीं, इसके बाद Flipkart पर G.O.A.T सेल शुरू हो जाएगी। दूसरी तरफ अमेजन पर भी 20 जुलाई से सेल शुरू हो रही है। चलिए पहले इस अर्ली बर्ड्स सेल के बारे में विस्तार से जानते हैं…
Smartphone पर 60% तक छूट
ई-कॉमर्स दिग्गज Flipkart ने प्लेटफॉर्म पर Early Birds Sale की जानकारी दी है। सेल पेज पर बताया गया है कि स्मार्टफोन पर आपको अभी 60 परसेंट तक का डिस्काउंट मिलने वाला है। कंपनी इस सेल में कुछ फोन्स पर बैंक ऑफर्स भी दे रही है। फ्लिपकार्ट Early Birds Sale के दौरान, लगभग हर एक ब्रांड के फोन काफी सस्ते मिल रहे हैं।
ये स्मार्टफोन मिल रहे हैं सस्ते में
कंपनी Apple, सैमसंग, रेडमी, Realme जैसे फोन सबसे कम प्राइस में दे रही है। Apple iPhone 14 Plus इस सेल में 23 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है। जबकि SAMSUNG का सबसे सस्ता 5G फोन Galaxy F14 5G भी सिर्फ 10,990 रुपये में मिल रहा है। वहीं, REDMI 12 (Pastel Blue, 128 GB) इस सेल में सिर्फ 9,628 रुपये में मिल रहा है।
ये भी पढ़ें : लूट लो! OnePlus 11 5G की 14 हजार रुपये गिरी कीमत, फ्री में मिल रहे हैं Buds
आधी कीमत पर मिल रहे TV
फ्लिपकार्ट की इस स्पेशल सेल में स्मार्ट टीवी भी काफी सस्ते में मिल रहे हैं। सेल पेज के मुताबिक, यहां Smart TV की शुरुआती कीमत 6399 रुपये है। सेल में Mi A Series 32 इंच का स्मार्ट टीवी आधी कीमत पर मिल रहा है। अभी आप टीवी को सिर्फ 12,499 रुपये में खरीद सकते हैं। जबकि Thomson का Alpha टीवी तो सिर्फ 5,999 रुपये में मिल रहा है।
फ्रिज भी मिल रहे सस्ते में
इतना ही नहीं फ्लिपकार्ट की इस सेल में फ्रिज पर भी बंपर छूट मिल रही है। सेल में आप फ्रिज को सिर्फ 9,990 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। अलग-अलग कैटेगरी के फ्रिज इस सेल में लिस्ट किए गए हैं। सेल में Voltas Beko by A Tata Product 183 L फ्रिज सिर्फ 13,490 रुपये में मिल रहा है। जबकि Godrej का फ्रिज 12,690 रुपये में मिल रहा है।
संबंधित खबरें
फोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
13 hrs agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
14 hrs agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
17 hrs agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
18 hrs agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
1 day agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
1 day agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
2 days agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
2 days agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
2 days agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines