Flipkart Big Saving Days Sale Samsung Smartphone Deals: क्रिसमस आने में अब बस कुछ ही दिन बाकी हैं इससे पहले ई-कॉमर्स दिग्गज फ्लिपकार्ट ने अपने प्लेटफॉर्म पर “बिग सेविंग डेज” सेल शुरू कर दी है। यह सेल 20 दिसंबर से शुरू हो चुकी है और 25 दिसंबर तक चलेगी। सेल इवेंट में कई तरह के स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट देखने को मिल रहा है। सेल के दौरान सैमसंग के प्रीमियम फोन भी काफी सस्ते में मिल रहे हैं। अगर आप भी काफी टाइम से एक नया सैमसंग फोन खरीदने की सोच रहे थे तो ये 3 बेस्ट डील्स चेक कर सकते हैं। सेल में एक सैमसंग फोन पर तो सीधे 49 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है। चलिए इन बेस्ट डील्स पर एक नजर डालते हैं…
SAMSUNG Galaxy S23 FE
पिछले साल October, 2023 में लॉन्च हुआ सैमसंग का Galaxy S23 FE फ्लिपकार्ट की इस सेल में काफी सस्ते में मिल रहा है। सेल में आप इस फोन को सिर्फ 30,999 रुपये में खरीद सकते हैं जबकि इस फोन का एक्चुअल प्राइस 79,999 रुपये है। जिस हिसाब से देखें तो फोन पर सीधे बिना किसी बैंक ऑफर के 49 हजार रुपये तक की छूट मिल रही है जो इसे एक बेस्ट डील बना देता है। इतना ही नहीं इस फोन पर No cost EMI का ऑप्शन भी मिल रहा है जहां से आप डिवाइस को सिर्फ 3,445 रुपये महीना देकर भी अपना बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Flipkart Sale में iPhone समेत ये 20 स्मार्टफोन्स हो गए सस्ते, मिस न कर देना ये तगड़ी डील्स!
SAMSUNG Galaxy M35 5G
अगर आप 15 से 20 हजार के बजट में एक अच्छा सैमसंग फोन ढूंढ रहे हैं तो SAMSUNG Galaxy M35 5G एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है जिसकी कीमत अभी 15,570 रुपये है। कंपनी इस फोन पर 36% तक की छूट दे रही है। इस प्राइस पर ये एक ‘मॉन्स्टर’ फोन लगता है क्योंकि इसमें 6000 mAh की बैटरी देखने को मिल रही है। साथ ही डिवाइस में 6 GB RAM और 128 GB स्टोरेज मिल रही है। इस डिवाइस पर 5% का अनलिमिटेड कैशबैक भी मिल रहा है लेकिन इसके लिए आपको Flipkart Axis Bank Credit Card
का इस्तेमाल करना होगा।
SAMSUNG Galaxy A14 5G
लिस्ट के आखिरी फोन की बात करें तो ये एक सैमसंग का एंट्री लेवल 5G फोन है जिसे आप अभी 47% तक डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं। इस फोन की कीमत सेल में 10,999 रुपये हो गई है। यानी इस फोन पर लॉन्च प्राइस से सीधे 10 हजार की छूट मिल रही है। Flipkart Axis Bank Credit Card के जरिए इस फोन पर भी 5% का अनलिमिटेड कैशबैक मिल रहा है।
संबंधित खबरें
फोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
8 hrs agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
10 hrs agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
12 hrs agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
13 hrs agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
1 day agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
1 day agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
2 days agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
2 days agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
2 days agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines