देश में रिलायंस जियो (Reliance Jio), एयरटेल (Airtel) और वोडा-आईडिया (Voda-Idea) जैसी प्राइवेट कंपनियां काफी प्रसिद्ध है। बात करें सरकारी कंपनी की तो बीएसएनएल (BSNL) के पास कई सस्ते प्लान हैं। अगर आप 50 रुपये से कम कीमत के प्लान की तलाश कर रहे हैं तो बीएसएनएल का चयन कर सकते हैं। आज हम आपको बीएसएनएल के 50 रुपये से कम कीमत वाले प्लान और उसके बेनिफिट्स के बारे मे बताने जा रहे हैं।
दरअसल, बीएसएनएल के पास तीन खास प्लान हैं जो 24 रुपये से शुरू होकर 49 रुपये के बीच में है। इस प्लान में यूजर्स को अधिक दिनों की वैधता और बेनिफिट्स दिए जाते हैं। अगर आप सिम को एक्टीव रखने के लिए रिचार्ज करवाते हैं तो बीएसएनएल के 50 रुपये से कम कीमत के प्लानों का चयन कर सकते हैं।
BSNL 24 Rs Plan
बीएसएनएल अपने यूजर्स को 24 रुपये का स्पेशल टैरिफ वाउजर देता है। ये प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट है जो सिम एक्टीव रखने के लिए रिचार्ज करवाते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो इस प्लान का फायदा उठा सकते हैं। 24 रुपये का ये प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें यूजर्स को वॉइस कॉलिंग का बेनिफिट दिया जाता है। एसटीडी और लोकल कॉल के लिए 20 पैसे प्रति मिनट का चार्ज लगता है।
BSNL 29 Rs Plan
बीएसएनएल का 29 रुपये वाला प्लान 5 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग और डेटा की सुविधा दी जाती है। प्लान के तहत यूजर्स 5 दिनों तक 1GB डेटा का लाभ उठा सकते हैं।
BSNL 49 Rs Plan
बीएसएनएल का 49 रुपये वाला प्लान 20 दिनों की वैलिडिटी के साथ है। लोकल और एसटीडी के लिए 100 वॉइस कॉलिंग मिनट दिया जाता है। इसके अलावा 1GB डेटा का बेनिफिट दिया जाता है।
संबंधित खबरें
भारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
9 hrs agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
11 hrs agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
13 hrs agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
14 hrs agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
16 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
1 day agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines