चलते-फिरते कहीं भी कर लें Charge Card से फोन चार्ज, मिनटों में फुल हो जाएगी बैटरी!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Charge Card Battery Charger Price in India: आप अपने स्मार्टफोन को चार्ज करने के लिए किस डिवाइस का इस्तेमाल करते हैं? अगर जवाब चार्जर है तो ये सही लेकिन अगर घर से बाहर हैं जहां कोई पावर सोर्स नहीं जिससे चार्जर की वायर कनेक्ट होकर बिजली (Smartphone Charger) मिले और फिर फोन चार्ज हो सके, तो ऐसी परिस्थिति में आप क्या करेंगे?
शायद इसका भी जवाब आप देते हुए पावर बैंक (Power Bank) कहेंगे। ट्रैवलिंग के दौरान पावर बैंक एक बेस्ट ऑप्शन माना जाता है, लेकिन कहीं ना कहीं साथ में इसे केयरी करना कई बार थोड़ा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आप चार्ज कार्ड (Charge Card) डिवाइस का यूज कर सकते हैं।
जी हां, चार्ज कार्ड एक ऐसा डिवाइस है जिसे आप अपने पर्स या पॉकेट में आसानी से रख सकते हैं। इस कार्ड की मदद से तुरंत स्मार्टफोन फुल चार्ज हो सकता है। इस डिवाइस को चार्जिंग कार्ड (Charging Card) के नाम से भी जाना जाता है। देखने में ये किसी क्रेडिट या डेबिक कार्ड की तरह लगेगा लेकिन काम पावर बैंक की तरह करता है।
मार्केट में इसकी काफी बिक्री हो रही है। बढ़ती मांग का सबसे बड़ा कारण ये है कि इस डिवाइस को पॉकेट में रख सकते हैं और ये फोन को चार्ज (Best Charging Device) कर सकता है। इसे अलग-अलग वेरिएंट के साथ देखा जा सकता है। इसका वजन 10 ग्राम से लेकर 50 ग्राम के बीच होता है, लेकिन डिजाइन में ये पतला ही होता है जो आसानी से कहीं भी फिट हो सकता है।
इमरजेंसी के तौर पर ये चार्जिंग कार्ड बड़ा काम आ सकता है। इसमें 2300mAh की बैटरी होती है। इसके इस्तेमाल से फोन को ठीक-ठाक चार्ज किया जा सकता है। इससे चार्ज फोन घंटों चार्ज हो सकता है। फोन को चार्ज करने के लिए मार्केट में ये एक ट्रेंडिंग प्रोडक्ट बन चुका है।
बात करें कीमत की तो चार्जिंग कार्ज को आप 500 रुपये से 2000 रुपये तक की कीमत के बीच खरीद सकते हैं। अलग-अलग वेरिएंट की कीमत मार्केट में अलग-अलग है। आप चाहें तो इसे फ्लिपकार्ट या अमेजन जैसी ई-कॉमर्स साइट से खरीद सकते हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: