BSNL Recharge Plans: हाल ही में सभी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने अपने प्रीपेड प्लान्स की कीमतों में बढ़ोतरी का ऐलान किया था। जबकि बीएसएनएल ने रिचार्ज प्लान की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया। महंगे टेरिफ प्लान्स होने के बाद लगातार लाखों यूजर्स हर महीने जियो, एयरटेल और VI को छोड़कर बीएसएनएल पर शिफ्ट हो रहे हैं।
ऐसा लग रहा है कि BSNL फिर से मार्केट में बड़ा कमबैक कर सकता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि जुलाई महीने में बीएसएनएल ने 30 लाख नए यूजर्स को अपने साथ जोड़ा है, जबकि रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने अपने यूजर्स को खो दिया है।
एक साल की लंबी वैलिडिटी
बीएसएनएल नए यूजर्स को अपनी तरफ अट्रैक्ट करने और पुराने यूजर्स को बनाए रखने के लिए नए-नए प्लान्स को पेश कर रहा है। इसी बीच कंपनी एक ऐसा प्लान भी ऑफर कर रही है जिसमें आप हर दिन 6 रुपये से कम में अनलिमिटेड कॉलिंग, 2GB डेटा और कई सुविधाओं का लाभ ले सकते हैं। इतना ही नहीं इस प्लान में आपको एक साल की लंबी वैलिडिटी भी देखने को मिल रही है जो बार-बार रिचार्ज की टेंशन खत्म कर देता है। चलिए जानें कौन सा है ये प्लान…
कौन सा है ये प्लान?
दरअसल, इस प्लान की कीमत 2399 रुपये है जिसे अगर पर-डे के हिसाब से देखें तो इसमें आपको हर दिन 6 रुपये से कम के खर्च में जबरदस्त बेनिफिट्स मिल रहे हैं। बजट सेगमेंट में ये प्लान काफी जबरदस्त लग रहा है। इसमें आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 2GB डेटा और 100 एसएमएस जैसी सर्विस भी मिलती है। आप सिर्फ इस एक रिचार्ज के साथ पूरे साल नॉन स्टॉप इंटरनेट का मजा ले सकते हैं।
ये भी पढ़ें : Mukesh Ambani और भारती मित्तल को BSNL ने चौंकाया! बिना सिम के होगी कॉलिंग?
ये मंथली प्लान भी जबरदस्त
इतना ही नहीं कंपनी एक जबरदस्त मंथली प्लान भी ऑफर कर रही है, जिसकी कीमत 108 रुपये है जहां आपको हर दिन 1GB डेटा मिल रहा है। इस प्लान में आपको 60 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही अनलिमिटेड कॉलिंग की भी सुविधा मिल रही है।
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
11 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
14 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
15 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
19 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines