500 टीवी चैनल्स देखें फ्री में...BSNL ने इन राज्यों में भी शुरू की खास सर्विस

BSNL Free Live TV Channels: बीएसएनएल ने कई राज्यों में अपनी IFTV सर्विस शुरू कर दी है, जिससे आप 500 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल फ्री में देख सकते हैं। चलिए इसके बारे में जानें…

BSNL IFTV Service
विज्ञापन

BSNL IFTV Service: बीएसएनएल ने हाल ही में कुछ राज्यों में अपनी इंटरनेट प्रोटोकॉल-बेस्ड IFTV सर्विस शुरू की थी, जिससे यूजर्स 500 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल फ्री में देख सकेंगे। इसके लिए आपको किसी भी सेट-टॉप बॉक्स की जरूरत नहीं है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी का कहना है कि सब्सक्राइबर ब्रॉडबैंड कनेक्शन के जरिए HD क्वालिटी में लाइव टीवी चैनल्स का मजा ले सकते हैं। खास बात यह है कि आप इस IFTV सर्विस को अपने पुराने टीवी पर भी इस्तेमाल कर सकते हैं लेकिन इसके लिए आपको एक फायर स्टिक की जरूरत पड़ेगी। वहीं, कंपनी ने अब इस खास सर्विस को कुछ और राज्यों में भी शुरू किया है। चलिए इसके बारे में जानें…

इन राज्यों में भी शुरू हुई खास सर्विस

कंपनी ने इस सर्विस को अब ऑफिशियल तौर पर गुजरात टेलीकॉम सर्किल में शुरू कर दिया है। कंपनी ने इसकी जानकारी अपने X हैंडल पर दी है। इतना ही नहीं इस सर्विस का मजा आप मध्य प्रदेश, तमिलनाडु और पंजाब में भी ले सकते हैं। पंजाब सर्किल में बीएसएनएल ने इस पहल के लिए स्काईप्रो के साथ साझेदारी की है। कंपनी ने पिछले साल आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC) के दौरान सबसे पहले इस सर्विस की घोषणा की थी। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने कुछ वक्त पहले पुडुचेरी में अपनी डायरेक्ट-टू-मोबाइल (D2M) सर्विस भी शुरू की है, जिसे BiTV के नाम से पेश किया गया है, जिसकी मदद से आप मोबाइल पर 300 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल देख सकते हैं।

विज्ञापन

नहीं देने एक्स्ट्रा पैसे

BSNL की एक सोशल मीडिया पोस्ट के अनुसार, IFTV सर्विस बेहतर कनेक्टिविटी और Digital Entertainment का वादा करती है। यह भारत की पहली फाइबर-बेस्ड इंटरनेट टीवी सर्विस है, जो यूजर्स को बिना बफरिंग के क्लियर क्वालिटी में 500 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल और प्रीमियम पे-टीवी कंटेंट का मजा लेने की सुविधा देती है। खास बात यह है कि बीएसएनएल भारत फाइबर यूजर्स बिना किसी एक्स्ट्रा कॉस्ट के IFTV सर्विस का मजा ले सकेंगे।

विज्ञापन

4G और 5G भी आने को तैयार

इतना ही नहीं बीएसएनएल इस साल एंड तक देश में अपनी 4G और 5G सर्विस शुरू करने की प्लानिंग कर रहा है। कंपनी इसके लिए देशभर में 100,000 से ज्यादा नए मोबाइल टावर लगा रही है, जिनमें से 60 हजार से ज्यादा टावर पहले ही लग चुके हैं। इतना ही नहीं बीएसएनएल 15 जनवरी से पटना में अपनी 3G सर्विस बंद करने जा रहा है, जिसका मतलब है कि यूजर्स के पास इस डेट के बाद 3G नेटवर्क नहीं होगा, क्योंकि कंपनी यहां 4G में अपग्रेड कर रही है।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ