News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read MoreBGMI 2.8 Update: इन दिनों बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया यानी BGMI सबसे ज्यादा खेले जाने वाले बैटल रॉयल गेम्स में से एक बना हुआ है। यह अपने रोमांचक कॉन्सेप्ट, गेमप्ले, थीम, अपग्रेड और जबरदस्त ग्राफ़िक्स के लिए जाना जाता है। फिलहाल यह गेम 2.7 अपडेट पर चल रहा है जिसे अगस्त में रोलआउट किया गया था। पिछले अपडेट में कंपनी ने अपने ड्रैगन बॉल सुपर थीम मोड को पेश किया था जिसे गेमर्स में खूब प्यार दिया। वहीं अब, BGMI 2.8 अपडेट जल्द ही जारी होने वाला है। लीक्स में भी इसको लेकर कई बड़े अपडेट सामने आये हैं। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
बीजीएमआई ने आज अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम हैंडल से बीजीएमआई 2.8 अपडेट के बारे में एक टीजर शेयर किया है, जिससे संकेत मिलता है कि यह जल्द ही गेम में आएगा। पोस्ट में कहा गया है कि क्या आप एपिक 2.8 अपडेट के लिए तैयार हैं? वहीं गेमर्स भी अब इसको लेकर काफी एक्ससिटेड दिखाई दे रहे हैं। लीक्स के अनुसार BGMI 2.8 अपडेट की घोषणा अक्टूबर के अंत हो सकती है। हालांकि, अभी तक कोई ऑफिसियल डेट सामने नहीं आई है।
इससे पहले, गेम ने जॉम्बी मोड थीम के बारे में भी टीज किया था, जिसे गेमर्स आगामी अपडेट का नया गेम मोड होने का दावा कर रहे हैं। मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, खिलाड़ी एरांगल मैप पर जॉम्बी-थीम वाले मोड का मजा ले पाएंगे। इसके अलावा, कुछ रिपोर्ट्स का कहना है कि इस नए अपडेट में कई धांसू फीचर्स के साथ-साथ सुपरपावर भी मिलने वाली है जो मौजूदा 2.7 अपडेट के समान हो सकती हैं।
ये भी पढ़ें : Charger, Smartphone की तरह TV भी हो सकता है ब्लास्ट! दंपति की मौत से लें सबक
BGMI जल्द ही 2.8 अपडेट के लिए ऑफिसियल तोर पर घोषणा कर सकती है। अब टीजर आउट के साथ, जल्द ही लॉन्च की तारीख भी सामने आ सकती है। अपडेट उपलब्ध होने के बाद आप इसे गेम में एन्जॉय कर पाएंगे। गेम अपडेट इंस्टॉल होने के बाद प्लेयर्स नई थीम और फीचर्स का अनुभव ले पाएंगे।
न्यूज 24 पर पढ़ें गैजेट्स, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।