फोन की बैटरी कुछ ही घंटों में हो जाती है खत्म? ये 4 सेटिंग तुरंत कर लें चेक 

फोन सुबह फुल चार्ज करने के बाद भी अगर कुछ ही घंटों में बैटरी खत्म हो जाती है तो तुरंत बैटरी खराब मानने की जरूरत नहीं है. फोन की कुछ सेटिंग्स चुपचाप बैटरी खा सकती हैं. जानें कौन-सी सेटिंग तुरंत चेक करनी चाहिए.

Phone charging

बैटरी को सबसे ज्यादा खा रही हैं ये सेटिंग्स! (Image Credit- Magnific)

विज्ञापन

सुबह फोन को फुल चार्ज किया और कुछ ही घंटों बाद बैटरी तेजी से नीचे आने लगी? अगर ऐसा बार-बार हो रहा है तो जरूरी नहीं कि आपके फोन की बैटरी खराब हो गई हो. कई बार फोन की कुछ ऐसी सेटिंग और फीचर्स इसकी वजह बन जाे हैं जो लगातार बैकग्राउंड में चलते रहते हैं और धीरे-धीरे बैटरी खर्च करते रहते हैं. ऐसे में नया फोन या बैटरी बदलने से पहले इन सेटिंग्स पर एक जनर डाल लेना बेहतर है.

क्या स्क्रीन की ज्यादा रोशनी बैटरी खा रही है?

फोन की स्क्रीन बैटरी खर्च करने वालो सबसे बड़े कारणों में शामिल है. अगर आपने ब्राइटनेस जरूरत से ज्यादा कर रखी है तो बैटरी तेजी से को हो सकती है. खासकर लंबे समय तक वीडियो देखने सोशल मीडिया चलाने या गेम खेलने पर इसका असर ज्यादा दिखाई देता है. इसलिए जरूरत के हिसाब से स्क्रीन की रोशनी रखें. फोन में ऑटोब्राइटनेस का ऑप्शन है तो उसका इस्तेमाल भी किया जा सकता है.

विज्ञापन

क्या स्क्रीन जरूरत से ज्यादा देर तक ऑन रहती है?

फोन इस्तेमाल करने के बाद भी अगर स्क्रीन काफी देर तक चालू रहती है तो बैटरी बेवजह खर्च होती रहती है. कई फोन में स्क्रीन बंद होन का समय 1 मिनट, 2 मिनट या उससे ज्यादा रखा होता है. अगर आप फोन इस्तेमाल करके उसे ऐसे ही छोड़ देते हैं तो स्क्रीन तब तक बैटरी लेती रहती है. इसलिए स्क्रीन टाइम आउट या ऑटो लॉक की सेटिंग को कम समय पर रखना फायदेमेंद हो सकता है.

क्या बैकग्राउंड में चल रहे ऐप्स बैटरी खत्म कर रहे हैं?

कई बार ऐप को बंद करने के बाद भी वह पूरी तरह बंद नहीं होता. कुछ ऐप बैकग्राउंड में इंटरनेट क इस्तेमाल करते रहते हैं और इसी दौरान बैटरी की खर्च होती रहती है. फोन की बैटरी सेटिंग्स में जाकर आप देख सकते हैं कि पिछले कुछ घंटों या दिनों में किस ऐप ने सबसे ज्यादा बैटरी इस्तेमाल की है. अगर कोई ऐप जरूरत से ज्यादा बैटरी ले रहा है तो उसकी बैकग्राउंड एक्टिविटी और दूसरी परमिशन की जांच करें.

क्या बैटरी सेटिंग से असली वजह पता चल सकती है?

अगर बैटरी अचानक तेजी से खत्म हो रही है तो सबसे पहले फोन की Battery Settings खोलना अच्छा तरीका है. यहां आमतौर पर यह जानकारी मिल जाती है कि किस ऐप या फीचर ने कितनी बैटरी इस्तेमाल की है. अगर कोई अनजान ऐप लगातार ज्यादा बैटरी खर्च कर रहा है तो उसे हटाने या उसकी सेटिंग बदलने पर विचार किया जा सकता है.

विज्ञापन

कब समझें कि मामला सिर्फ सेटिंग का नहीं है?

अगर सेटिंग बदलने के बाद भी फोन की बैटरी कुछ ही घंटों में खत्म हो रही है, फोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो रहा है या बैटरी फूलने जैसी समस्या दिखाई दे रही है तो इसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और सर्विस सेंटर पर फोन की जांच करवानी चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ