Charger, Smartphone की तरह TV भी हो सकता है ब्लास्ट! दंपति की मौत से लें सबक

Blast in TV
विज्ञापन

Blast in TV: स्मार्टफोन, चार्जर और फ्रिज में ब्लास्ट की खबरें तो अक्सर हमे सुनने को मिल जाती हैं लेकिन हाल ही में उत्तर प्रदेश के आगरा से एक TV में ब्लास्ट की खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, घटना 4 अक्टूबर की है, जब आगरा के फतेहपुर सीकरी में 26 वर्षीय टीकम सिंह अपनी पत्नी 22 वर्षीय मिथिलेश के साथ बैठकर टीवी देख रहा था। इसी दौरान टीवी में कुछ गड़बड़ी के कारण जोरदार ब्लास्ट हो गया। बताया जा रहा है कि इस ब्लास्ट की चपेट में आने से दंपति की मौत हो गई।

इससे पहले कि दंपति कुछ सोच-समझ पाता, टीवी में जोरदार ब्लास्ट हो गया। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि इसकी चपेट में आने से दंपति बुरी तरह सुलझ गए। जिसके बाद दोनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने पहले आग को बुझाया और पुलिस को इसकी सुचना दी, लेकिन इलाज के दौरान दंपति ने 5 अक्टूबर को दम तोड़ दिया। आइये जानते हैं टीवी में ब्लास्ट क्यों होता है।

Advertisment

क्यों होता है TV में ब्लास्ट?

घटिया मरम्मत

अगर टेलीविजन की ठीक से मरम्मत न की गई हो तो इसमें विस्फोट हो सकता है। घटिया मरम्मत वाले टीवी में आग लगने का खतरा बना रहता है। एक उचित टेक्नीशियन को ढूंढे जो वायरिंग की अच्छी समझ रखता हो और टीवी ठीक करने में एक्सपर्ट हो। सस्ते के चक्कर में आप भी बड़ी मुश्किल में फंस सकते हैं।

पुरानी वायरिंग

घर में पुरानी वायरिंग बिजली के उपकरणों में आग लगने का सबसे बड़ा कारण है। घर में वायरिंग को समय समय पर जरूर चेक करें। पुरानी या गलत तरीके से लगाई गई तारों से शॉर्ट सर्किट हो सकता है, जिससे आग लग सकती है।

ओवरलोड

आज हम में से बहुत से लोग एक्सटेंशन कॉर्ड का यूज करते हैं लेकिन ओवरलोड होने के कारण ये भी कभी-कभी आग लगने या ब्लास्ट का कारण बन सकते हैं। जब टीवी, कंप्यूटर और अन्य डिवाइस को एक ही एक्सटेंशन कॉर्ड में प्लग किया जाता है, तो यह एक ही सॉकेट पर ज्यादा बिजली भार पैदा करता है। जिससे वायरिंग पिघल सकती है जिससे आग लगने का खतरा बना रहता है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ