Apple के आगामी iPhone 15 Series के प्रोडक्शन में हो सकती है कमी! सामने आई ये वजह

iPhone 15, iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max, iPhone, Apple News, iPhone 15 renders, iPhone 15 pro renders, iPhone 15 price, iPhone news

iPhone 15

विज्ञापन

Apple iPhone 15 Series: हर साल एप्पल अपना नया आईफोन मॉडल पेश करता है। इस बार कंपनी के आगामी मॉडल में आईफोन 15 सीरीज आने के लिए तैयार है। इसे लेकर पिछले कई महीनों से तरह-तरह की जानकारियां लीक हो रही हैं, जबकि ये सभी जानकारियां अफवाहों और लीक के माध्यम से सामने आई हैं। आगमी आईफोन 15 सीरीज को लेकर ये भी खबरें है कि ये सीरीज भारत में तैयार किया जा सकता है, जिससे इसकी कीमत कम हो सकती है। जबकि, एक नई जानकारी सामने आई है जिससे पता चला है कि आगामी सीरीज के प्रोडक्शन में कमी देखी जा सकती है।

आईफोन 15 सीरीज के प्रोडक्शन में क्यों होगी कटौती?

आईफोन 15 सीरीज के प्रोडक्शन में कटौती होने का कारण इसके डिजाइन और स्पेक्स को बताया जा रहा है। कंपनी द्वारा इसे सितंबर में आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया जा सकता है, लेकिन अभी तक कोई पुष्टि नहीं की गई है। रही बात आईफोन 15 सीरीज के प्रोडक्शन में कटौती की तो इसका कारण कैमरा सेंसर और डिस्प्ले पैनल की कमी बताई जा रही है।

विज्ञापन

इसके अलावा दो बड़े कारण बताए गए हैं जिससे आईफोन 15 के प्रोडक्शन में कटौती हो सकती है। इसमें पहला कारण ये है कि अलग अलग पार्ट्स की सप्लाई में कमी है। सोनी निर्मित कैमरा सेंसर के साथ आईफोन 15 प्रो मॉडल हो सकता है। इसमें टाइटेनियम फ्रेम और बहुत पतले बेजेल्स समेत नया OLED पैनल होगा। जबकि, दूसरा बड़ा कारण iPhone 15 Pro मॉडल की कीमत में बढ़ोती होना बताया जा रहा है, जिससे इन मॉडलों की मांग भी प्रभावित हो सकती है।

कितनी हो सकती है कीमत?

एप्पल के अपकमिंग आईफोन को लेकर पहले ही भविष्यवाणी करने वाले मिंग-ची कू समेत कई एनालिस्ट्स ने आईफोन 15 सीरीज की कीमत को लेकर भी भविष्यवाणी की है। उन्होंने बताया है कि आईफोन 15 प्रो (iPhone 15 Pro) की शुरुआती कीमत 1,099 डॉलर हो सकती है। जबकि, आईफोन 15 प्रो मैक्स (iPhone 15 Pro Max) की शुरुआती कीमत 1,199 डॉलर हो सकती है। अगर ये सच साबित हुआ तो साल 2017 के बाद ऐसा पहली बार होगा कि कंपनी का प्रो मॉडल 100 डॉलर के बढ़ोतरी के साथ देखा जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ