बहुत कम लोग जानते हैं Instagram का ये फीचर, ऑन करते ही गायब हो जाएंगे गंदे कमेंट्स

अगर आपका Instagram प्रोफाइल पब्लिक है तो अक्सर पोस्ट पर अजीब या गंदे कमेंट्स देखने को मिल जाते हैं. लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि Instagram में एक ऐसा फीचर मौजूद है जो इन कमेंट्स को अपने आप छुपा सकता है. आइए जानते हैं कैसे?

Instagram

Instagram यूजर्स के लिए काम की ट्रिक.

How To Use Instagram Hidden Words Feature: आज के समय में Instagram सिर्फ फोटो और वीडियो शेयर करने का प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है, बल्कि यहां लोगों के साथ जुड़ने और अपनी बात रखने का भी बड़ा जरिया बन गया है. लेकिन अगर आपका प्रोफाइल पब्लिक है तो हर कोई आपकी पोस्ट पर कमेंट कर सकता है. कई बार इन कमेंट्स में ट्रोलिंग या गंदे शब्द भी देखने को मिल जाते हैं, जो काफी परेशान कर सकते हैं. अच्छी बात यह है कि Instagram में एक ऐसा फीचर मौजूद है, जिसकी मदद से आप इन आपत्तिजनक कमेंट्स से काफी हद तक बच सकते हैं. इस सेटिंग को ऑन करने के बाद आपकी पोस्ट पर आने वाले कई अनचाहे कमेंट्स अपने आप छुप जाएंगे.

विज्ञापन

Instagram का Hidden Words फीचर करेगा मदद

Instagram में Hidden Words नाम का एक खास फीचर दिया गया है, जो यूजर्स को कमेंट्स और मैसेज फिल्टर करने की सुविधा देता है. इस फीचर में आप अपनी पसंद के कुछ शब्द या वाक्य जोड़ सकते हैं. अगर कोई यूजर आपकी पोस्ट पर कमेंट करते समय उन्हीं शब्दों का इस्तेमाल करता है, तो Instagram उसे अपने आप छुपा देता है. इससे आपकी पोस्ट पर सिर्फ सामान्य और साफ कमेंट्स ही दिखाई देते हैं और ट्रोलिंग से काफी हद तक बचाव हो जाता है.

विज्ञापन

Hidden Words फीचर को कैसे ऑन करें?

इस फीचर को चालू करना बहुत आसान है. इसके लिए सबसे पहले Instagram ऐप खोलें और अपनी प्रोफाइल पर जाएं. इसके बाद ऊपर दिए गए More Options या सेटिंग्स के सेक्शन पर टैप करें. यहां आपको ‘How others can interact with you’ नाम का एक विकल्प दिखाई देगा. इस पर टैप करने के बाद ‘Hidden Words’ का ऑप्शन मिलेगा. जब आप इस सेक्शन को खोलेंगे तो ‘Manage custom words and phrases’ का विकल्प दिखाई देगा. यहां आप उन शब्दों या वाक्यों को जोड़ सकते हैं जिन्हें आप अपने कमेंट सेक्शन में नहीं देखना चाहते.

कमेंट्स और मैसेज दोनों को कर सकते हैं फिल्टर

इस फीचर की सबसे खास बात यह है कि यह सिर्फ पोस्ट के कमेंट्स तक सीमित नहीं है. आप चाहें तो इसे मैसेज रिक्वेस्ट पर भी लागू कर सकते हैं. अगर आप Hide comments विकल्प को ऑन करते हैं, तो Instagram उन कमेंट्स को अपने आप छुपा देता है जिनमें आपके द्वारा जोड़े गए शब्द मौजूद होते हैं. वहीं, Hide message requests विकल्प चालू करने पर ऐसे मैसेज भी फिल्टर हो जाते हैं जिनमें वही शब्द या वाक्य लिखे होते हैं. इससे आपकी इनबॉक्स भी काफी हद तक साफ रहती है और आपको अनचाहे या अपमानजनक मैसेज देखने की जरूरत नहीं पड़ती.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ