---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

क्या आपको पता है WhatsApp का ये फीचर? वीडियो कॉल में सामने वाले को दिखा सकते हैं पूरी स्क्रीन, जानें कैसे

WhatsApp में एक ऐसा फीचर मौजूद है जिसके बारे में अभी भी कई लोग नहीं जानते. इस फीचर की मदद से आप वीडियो कॉल के दौरान अपनी पूरी मोबाइल स्क्रीन सामने वाले व्यक्ति को दिखा सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे काम करता है ये फीचर्स और किनके लिए है उपयोगी.

---विज्ञापन---

Screen Share Feature On WhatsApp: WhatsApp आज सिर्फ चैट और कॉलिंग तक सीमित नहीं रह गया है. समय के साथ इसमें कई ऐसे फीचर्स जुड़ चुके हैं जो इसे रोजमर्रा के कामों के लिए और भी उपयोगी बनाते हैं. इन्हीं में से एक है स्क्रीन शेयरिंग फीचर. बहुत कम लोगों को पता है कि WhatsApp पर वीडियो कॉल के दौरान आप अपनी पूरी मोबाइल स्क्रीन सामने वाले व्यक्ति को दिखा सकते हैं. यह फीचर खासतौर पर तब बहुत काम आता है जब आपको किसी को मोबाइल की कोई सेटिंग समझानी हो, ऑनलाइन पढ़ाई करानी हो या किसी ऐप को इस्तेमाल करना सिखाना हो.

WhatsApp का स्क्रीन शेयर फीचर क्या है?

WhatsApp में दिया गया स्क्रीन शेयर फीचर आपको वीडियो कॉल के दौरान अपनी मोबाइल स्क्रीन दूसरे व्यक्ति को दिखाने की सुविधा देता है. यानी कॉल के दौरान आप अपने फोन में जो भी ऐप खोलते हैं या जो भी काम करते हैं, वह सामने वाले को लाइव दिखाई देता है. यही वजह है कि यह फीचर प्रोफेशनल काम, ऑनलाइन क्लास या किसी को टेक्निकल मदद देने के लिए काफी उपयोगी माना जाता है.

---विज्ञापन---

WhatsApp पर स्क्रीन शेयर कैसे करें?

अगर आप WhatsApp पर स्क्रीन शेयर करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले ऐप खोलें और उस व्यक्ति का चैट या कॉन्टैक्ट चुनें जिसके साथ आप स्क्रीन शेयर करना चाहते हैं. इसके बाद वीडियो कॉल शुरू करें. जब सामने वाला व्यक्ति कॉल रिसीव कर लेगा, तो कॉल स्क्रीन पर आपको एक नया ‘Screen Share’ आइकन दिखाई देगा. इस आइकन पर टैप करने के बाद फोन कुछ जरूरी परमिशन मांगेगा. परमिशन देने के बाद आपकी मोबाइल स्क्रीन वीडियो कॉल के जरिए सामने वाले व्यक्ति को दिखाई देने लगेगी.

किसमें सबसे ज्यादा फायदेमंद है यह फीचर

WhatsApp का यह फीचर कई स्थितियों में काफी मददगार साबित हो सकता है. उदाहरण के लिए अगर आपको ऑनलाइन पढ़ाई करनी है, किसी को प्रेजेंटेशन दिखानी है या किसी ऐप का इस्तेमाल समझाना है तो स्क्रीन शेयरिंग बेहद काम आती है. इसके अलावा अगर परिवार के किसी सदस्य को मोबाइल की सेटिंग समझानी हो तो भी यह फीचर काफी आसान तरीका बन जाता है. खासकर दूर रहने वाले माता-पिता को फोन की सेटिंग या ऐप इस्तेमाल करना सिखाने में यह फीचर बहुत उपयोगी साबित होता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- WhatsApp पर आ रहा सब्स्क्रिप्शन प्लान, इन एक्सक्लूसिव फीचर्स के लिए देने होंगे पैसे

---विज्ञापन---
First published on: Mar 10, 2026 12:52 PM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola