---विज्ञापन---

गैजेट्स

कितने टन का AC आपके रूम साइज के हिसाब से सही? खरीदने से पहले जान लें हर डिटेल

गर्मी शुरू होते ही लोग नया AC खरीदने की योजना बनाने लगते हैं, लेकिन कई बार लोग बिना सोचे-समझे गलत टन का AC खरीद लेते हैं. इसका असर कूलिंग और बिजली बिल दोनों पर पड़ता है. तो अगर आप कन्फ्यूज हैं कि आपके कमरे के लिए कौन सा AC सही रहेगा, तो आप इस आसान गाइड को देख सकते हैं.

AC Buying Guide: गर्मी धीरे धीरे दस्तक दे चुकी है और कई जगहों पर लोग पंखे तो क्या AC तक चलाने लगे हैं. कुछ ही दिनों में टेंपरेचर और बढ़ेगा तो हर दिन AC की जरूरत भी महसूस होने लगेगी. ऐसे अगर आप भी इस बार नया AC खरीदने की सोच रहे हैं तो सबसे जरूरी बात यह जानना है कि आपके कमरे के लिए कितने टन का AC सही रहेगा. गलत क्षमता वाला AC खरीदने से कूलिंग भी सही नहीं मिलती और बिजली बिल भी ज्यादा आ सकता है. इसलिए एसी खरीदने से पहले टन कैपेसिटी को समझना बेहद जरूरी है.

AC में टन का क्या मतलब होता है?

जब भी AC खरीदने की बात होती है तो सबसे पहले 1 टन, 1.5 टन या 2 टन जैसे विकल्प सामने आते हैं. यहां टन का मतलब एसी की कूलिंग क्षमता से होता है. यह बताता है कि एसी एक घंटे में कमरे की कितनी गर्मी बाहर निकाल सकता है. गर्मी को मापने के लिए BTU (British Thermal Unit) का इस्तेमाल किया जाता है. जितना ज्यादा टन का AC होगा, उसकी कूलिंग क्षमता उतनी ही ज्यादा होगी.

---विज्ञापन---

कमरे के साइज के हिसाब से सही AC कैसे चुनें?

1 टन AC किन कमरों के लिए सही रहता है?

1 टन के AC की कूलिंग कैपेसिटी लगभग 12,000 BTU होती है. यानी यह एक घंटे में करीब 12,000 BTU गर्मी बाहर निकाल सकता है. छोटे कमरे के लिए 1 टन का AC अच्छा विकल्प माना जाता है.

  • कमरे का साइज- 100-130 स्क्वायर फीट
  • छोटे बेडरूम या स्टडी रूम के लिए बेहतर
  • कम बिजली खपत के साथ अच्छी कूलिंग

1.5 टन AC किस साइज के कमरे के लिए सही है?

1.5 टन के AC की कूलिंग कैपेसिटी करीब 18,000 BTU होती है. यह मीडियम साइज के कमरों के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है.

---विज्ञापन---
  • कमरे का साइज- 130-200 स्क्वायर फीट
  • सामान्य बेडरूम या ड्रॉइंग रूम के लिए सही
  • कम समय में बेहतर कूलिंग

अगर कमरा इससे बड़ा है तो फिर 2 टन का AC लेना बेहतर माना जाता है. या डबल AC लगाना सही ऑप्शन हो सकता है.

Photo-News24 GFX

AC खरीदते समय यह गलती बिल्कुल न करें

कई लोग AC खरीदते समय सिर्फ कीमत या फीचर्स पर ध्यान देते हैं और कमरे के साइज को नजरअंदाज कर देते हैं.

---विज्ञापन---
  • अगर कमरे के हिसाब से कम टन वाला AC खरीद लिया जाए तो AC को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, कूलिंग सही से नहीं मिलती और बिजली बिल बढ़ सकता है,
  • वहीं अगर छोटे कमरे में ज्यादा टन का AC लगा दिया जाए तो जरूरत से ज्यादा बिजली खर्च होगी और बिजली बिल बेवजह ज्यादा आएगा.

इसलिए AC खरीदते समय हमेशा कमरे के साइज के अनुसार सही टन क्षमता वाला AC चुनना चाहिए. इससे न सिर्फ बेहतर कूलिंग मिलेगी बल्कि बिजली का खर्च भी रहेगा.

ये भी पढ़ें- 35,000 रुपये से कम में बेस्ट 1 टन और 1.5 टन Split AC ऑप्शन्स

---विज्ञापन---
First published on: Mar 09, 2026 04:50 PM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola