Apple दे रहा इन iPhone यूजर्स को 5000 रुपये, जानें किसे मिल सकता है ये फायदा
Edited By Simran Singh

Apple iPhone
Edited By Simran Singh

Apple iPhone
Apple iPhone Compensation: दुनिया भर में एप्पल यूजर्स की लंबी लाइन लगी हुई है। सालों से आईफोन को कई लोग इस्तेमाल कर रहे हैं, जो कहीं न कहीं लोगों के बीच अपने सेफ्टी फीचर्स और अधिक कीमत के लिए चर्चाओं में है। हालांकि, कुछ साल पहले कंपनी के पास ऐसी शिकायतें आईं जिसमें लोगों ने आरोप लगाया कि आईफोन को जानकर धीमा किया जा रहा है। ऐसे में अब कंपनी की ओर से कुछ चुनिंदा आईफोन यूजर्स को हजारों रुपये का मुआवजा दिया जा रहा है।
जी हां, 5 साल पुरानी कहानी के तहत एप्पल की ओर से अपने कुछ चुनिंदा आईफोन यूजर्स को हजारों रुपये का मुआवजा देना शुरू किया गया है। दरअसल, आईफोन 6, आईफोन 7 और आईफोन एसई यूजर्स ने आरोप लगाया कि उनके फोन को जानकर धीमा किया जा रहा है। इस तरह के कई आरोप लगने के बाद भी कंपनी ने किसी तरह का कोई एक्शन नहीं लिया और वो अपनी बात पर अड़ी रही।
रॉयटर्स की खबर के अनुसार कंपनी ने बाद में इन आरोपों में अपनी सहमति जताई थी। साथ में कहा था कि फोन को धीमा करने के पीछे उनका कोई बुरा इरादा नहीं था। इसके बाद कंपनी ने साल 2020 में इसका समाधान निकालाने के साथ ही कानूनी टकराव से बचने के लिए $500 मिलियन तक भुगतान देने के लिए कहा था।
सिलिकॉन वैली की एक रिपोर्ट की मानें तो उन आईफोन यूजर्स को मुआवजा दिया जाएगा, जिन्होंने फोन के धीमे होने से असंतुष्टता जताई थी। इसके साथ ही कंपनी हर एक यूजर को करीब 65 डॉलर का मुआवजा देने के लिए कहा था, जो भारतीय कीमत के मुताबिक लगभग 5 हजार रुपये हैं।
एप्पल की ओर से iPhone 6 Series, iPhone 7 Series, या पहला SE मॉडल उपलब्ध होने वाले लोगों को मुआवजा नहीं दिया जाएगा। जबकि, ये लाभ उन्हें हो सकेगा जिन्होंने आईफोन के धीमे होने की शिकायत 6 अक्टूबर, 2020 से पहले दर्ज की थी। इसके लिए अधिक जानकारी आपको वेबसाइट के माध्यम से हासिल हो सकेगी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: